स्नातक पार्ट टू का सब्सिडियरी विषयों की परीक्षा आरंभ

Published at :15 Dec 2015 12:01 AM (IST)
विज्ञापन
स्नातक पार्ट टू का सब्सिडियरी विषयों की परीक्षा आरंभ

स्नातक पार्ट टू का सब्सिडियरी विषयों की परीक्षा आरंभ फोटो संख्या : 16फोटो कैप्सन : परीक्षा देते परीक्षार्थी प्रतिनिधि : जमालपुर —————भागलपुर विश्वविद्यालय के अंगीभूत जमालपुर के विभिन्न महाविद्यालयों में सोमवार से बीए पार्ट टू के सब्सिडियरी विषयों की परीक्षा आरंभ हो गयी. पहले दिन पहली पाली में इतिहास विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में […]

विज्ञापन

स्नातक पार्ट टू का सब्सिडियरी विषयों की परीक्षा आरंभ फोटो संख्या : 16फोटो कैप्सन : परीक्षा देते परीक्षार्थी प्रतिनिधि : जमालपुर —————भागलपुर विश्वविद्यालय के अंगीभूत जमालपुर के विभिन्न महाविद्यालयों में सोमवार से बीए पार्ट टू के सब्सिडियरी विषयों की परीक्षा आरंभ हो गयी. पहले दिन पहली पाली में इतिहास विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. जगजीवन राम श्रमिक महा विद्यालय जमालपुर में केंद्राधीक्षक डॉ देवराज सुमन तथा परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुंवर थे. उन्होंने बताया कि इस महाविद्यालय में मुंगेर के बीआरएम कॉलेज माधोपुर तथा आरडी एंड डीजे कॉलेज के परीक्षार्थियों का केंद्र है. पहली पाली में लगभग साढ़े सात सौ परीक्षार्थी शामिल हुए. दूसरी ओर जमालपुर कॉलेज जमालपुर में एसबीएन कॉलेज गढ़ी रामपुर का परीक्षा केंद्र बनाया गया है. यहां के केंद्राधीक्षक डॉ ललन प्रसाद सिंह तथा परीक्षा नियंत्रक डॉ चंद्रभूषण प्रसाद ने बताया कि पहली पाली में इतिहास विषय की परीक्षा में कुल 471 परीक्षार्थी शामिल हुए. उन्होंने बताया कि आगामी 23 दिसंबर तक लगातार विभिन्न विषयों की परीक्षा होगी. जबकि पुन: 4 एवं 5 जनवरी को भी परीक्षा आयोजित होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन