बिना सूचना पट के हो रहा काम

बिना सूचना पट के हो रहा काम फोटो संख्या-04-जय बाबा साध मंदिर के समीप मिट्टी भराई कार्यमेदनीचौकी. प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मनरेगा के तहत मिट्टी भराई का काम किया जा रहा है. वित्तीय वर्ष 2015-16 में किरणपुर में मिट्टी भराई व खरंजाकरण काम किया जा रहा है. हैवतगंज गंगा पंप नहर योजना के केंद्र […]
बिना सूचना पट के हो रहा काम फोटो संख्या-04-जय बाबा साध मंदिर के समीप मिट्टी भराई कार्यमेदनीचौकी. प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मनरेगा के तहत मिट्टी भराई का काम किया जा रहा है. वित्तीय वर्ष 2015-16 में किरणपुर में मिट्टी भराई व खरंजाकरण काम किया जा रहा है. हैवतगंज गंगा पंप नहर योजना के केंद्र स्थल व विद्युत सब स्टेशन के समीप सुरक्षा तटबंध पर स्थित जय बाबा साध मंदिर के चारों ओर मिट्टी भराई की जा रही है. लेकिन यहां योजना का शिलापट्ट नहीं लगाया गया है. इससे ग्रामीणों को योजना की प्राक्कलन राशि का पता नहीं चल पा रहा है. गोपालपुर पंचायत में भी बिना सूचना बोर्ड के ईट खरंजाकरण का कार्य किया जा रहा है. महमदपुर,सलेमपुर पूर्वी,महेशपुर,खावा-राजपुर जैसे पंचायतों में चालू वित्तीय वर्ष में मनरेगा की एक भी योजना नहीं चालू की गयी है. मनरेगा पदाधिकारी दिनेश कुमार के मुताबिक मनरेगा के तहत योजनाओं में गुणवत्ता के अलावे मजदूरों के काम को प्राथमिकता दी जाती है.योजना के कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है. राशि की कोई कमी नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










