अभिनंदन सिंह बने सोनो प्रखंड के भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष

Published at :14 Dec 2015 11:29 PM (IST)
विज्ञापन
अभिनंदन सिंह बने सोनो प्रखंड के भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष

अभिनंदन सिंह बने सोनो प्रखंड के भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष जिला कार्यसमिति की समीक्षात्मक बैठक में हुआ चयनसोनो . भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यसमिति की समीक्षात्मक बैठक के दौरान सोनो प्रखंड के लिये तेरुखा निवासी अभिनंदन सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष व अगहरा निवासी नुनेश्वर साह को सदस्यता प्रभारी बनाया गया़ हाल ही में संपन्न विधान […]

विज्ञापन

अभिनंदन सिंह बने सोनो प्रखंड के भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष जिला कार्यसमिति की समीक्षात्मक बैठक में हुआ चयनसोनो . भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यसमिति की समीक्षात्मक बैठक के दौरान सोनो प्रखंड के लिये तेरुखा निवासी अभिनंदन सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष व अगहरा निवासी नुनेश्वर साह को सदस्यता प्रभारी बनाया गया़ हाल ही में संपन्न विधान सभा चुनाव में चकाई विधान सभा से सावित्री देवी को राजद से टिकट मिलते ही सोनो व चकाई के भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी भी उनके साथ जुड़कर राजद के लिए काम किया़ इस परिस्थिति में भाजपा के जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा समीक्षात्मक बैठक कर दोनों प्रखंड में पार्टी की मजबूती के लिए नई टीम तैयार करने का मन बनाया़ इसी क्रम में दोनों प्रखंडों में कार्यकारी अध्यक्ष व कार्यकारी सदस्यता प्रभारी के चयन की प्रक्रिया की गयी़ सोनो प्रखंड से कार्यकारी अध्यक्ष के लिए अभिनंदन सिंह व सदस्यता प्रभारी के लिए नुनेश्वर साह तथा चकाई प्रखंड के लिए कार्यकारी अध्यक्ष के लिए सुरेश चंद्र गिरी व कार्यकारी सदस्यता प्रभारी के लिए मनोरंजन पांडेय का नाम प्रस्तावित किया गया जिसका सबों ने समर्थन किया. उक्त जानकारी देते हुए भाजपा कला संस्कृति मंच के क्षेत्रीय प्रभारी रंजीत सिंह ने कहा कि वे पार्टी के निर्णय से बेहद प्रसन्न है़ उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि चयनित कार्यकारी अध्यक्ष व सदस्यता प्रभारी पार्टी के लिए हमेशा समर्पित रहे है़ उनकी निष्ठां व सक्रियता को देख कर ही पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी दिया है़ पार्टी के कामदेव सिंह, उमेश वर्णवाल,चंदन सिंह, मो मुस्ताक, नरेश सिंह, अशोक यादव, इंद्रदेव वर्णवाल सहित कई कार्यकर्ताओ ने नए कार्यकारी अध्यक्ष व कार्यकारी सदस्यता प्रभारी को बधाई दिया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन