नगर विकास एवं आवास मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

नगर विकास एवं आवास मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक फोटो : 10(माला पहना कर नगर विकास एवं आवास मंत्री महेश्वर हजारी का स्वागत करते जदयू कार्यकर्ता)जमुई . बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री महेश्वर हजारी ने सोमवार को स्थानीय जदयू कार्यालय पहुंच कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. जदयू कार्यालय पहुंचने […]
नगर विकास एवं आवास मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक फोटो : 10(माला पहना कर नगर विकास एवं आवास मंत्री महेश्वर हजारी का स्वागत करते जदयू कार्यकर्ता)जमुई . बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री महेश्वर हजारी ने सोमवार को स्थानीय जदयू कार्यालय पहुंच कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. जदयू कार्यालय पहुंचने पर सभी कार्यकर्ताओं ने मंत्री श्री हजारी को फूल मालाओं से लाद दिया. मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सबसे पहले आपलोग संगठन को सशक्त बनाये और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो को गांव-गांव तक पहुंचाये. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार में जमुई के नेताओं को समुचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की. ताकि कार्यकर्ता निष्ठापूर्ण तरीके से संगठन से जुड़े रह सके. मंत्री श्री हजारी ने कार्यकर्ताओं की मांग को शीघ्र ही समुचित तरीके से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी, मुकेश राजहंस, पंकज कुमार सिंह, अब्दुल कैयूम, शकुंती बेसरा, महेश रावत, पवन रंजन, प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, अरूण भारती, मकेश्वर रावत समेत दर्जनों जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










