जिला परिषद के सदस्यों की बैठक

Published at :14 Dec 2015 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
जिला परिषद के सदस्यों की बैठक

जिला परिषद के सदस्यों की बैठक विगत बैठक के कार्यवाही की संपुष्टि अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों को कारण पृच्छा का नोटिसफोटो : 9(बैठक में भाग लेते चकाई विधायक सावित्री देवी,झाझा विधायक डा. रविंद्र यादव,सिकंदरा विधायक सुधरी कुमार उर्फ बंटी चौधरी,विधान पार्षद संजय प्रसाद, जिप अध्यक्ष राजेंद्र यादव व अन्य)जमुई . जिला परिषद सदस्यों की बैठक […]

विज्ञापन

जिला परिषद के सदस्यों की बैठक विगत बैठक के कार्यवाही की संपुष्टि अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों को कारण पृच्छा का नोटिसफोटो : 9(बैठक में भाग लेते चकाई विधायक सावित्री देवी,झाझा विधायक डा. रविंद्र यादव,सिकंदरा विधायक सुधरी कुमार उर्फ बंटी चौधरी,विधान पार्षद संजय प्रसाद, जिप अध्यक्ष राजेंद्र यादव व अन्य)जमुई . जिला परिषद सदस्यों की बैठक सोमवार को स्थानीय अशोक नगर भवन में जिप अध्यक्ष राजेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वप्रथम विगत बैठक के कार्यवाही की संपुष्टि की गयी और विभिन्न विभागों की समीक्षा की गयी. बैठक के दौरान अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों को कारण पृच्छा का नोटिस भेजने और संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए सरकार को अनुशंसा भेजने का निर्णय लिया गया. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग में उपलब्ध दवा व आउटडोर में प्रत्येक बैठने वाले चिकित्सक की सूची नोटिस बोर्ड पर टांगने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया. भवनहीन स्वास्थ्य उपकेंद्र की सूची सरकार व स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भेजने का निर्देश दिया गया, ताकि भवन उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सके. प्रत्येक स्वास्थ्य उपकेंद्र में नियमित रूप से कर्मचारियों का पदस्थापन कर उसका संचालन बेहतर तरीके से करने का निर्देश दिया गया. 25 केबी व 100 केबी के जले हुए ट्रांसफाॅर्मर को अविलंब बदलने तथा विद्युत विपत्र में व्याप्त गड़बड़ी में सुधार हेतु एक कोषांग का गठन करने का निर्देश विद्युत कार्यपालक अभियंता को दिया गया. राशन कार्ड से छूटे हुए लोगों का नाम सूची में जोड़ने हेतु जिला स्तर पर एक संस्था का निर्माण करने व इंदिरा आवास की प्रतीक्षा सूची से लाभुकों को इंदिरा आवास उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया. जलछाजन योजना के तहत तालाब के निर्माण में किसानों को होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में बैठक करने तथा छात्रवृति का वितरण सही तरीके से करने का निर्णय लिया गया. इसके अलावे शिक्षा,आपूर्ति,पीएचइडी,लघु सिंचाई, सिंचाई, भूमि संरक्षण, कृषि, उद्योग समेत विभिन्न विभागों की योजनावार समीक्षा की गयी. इस अवसर पर जिप उपाध्यक्ष बदमिया देवी, सिकंदरा विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी, चकाई विधायक सावित्री देवी, झाझा विधायक डाॅ रविंद्र यादव, विधान पार्षद संजय प्रसाद, डीडीसी सतीश कुमार शर्मा, प्रभारी निदेशक डीआरडीए रामनिरंजन चौधरी, जिप सदस्य श्यामा पांडेय, दुलारी देवी, संगीता देवी, कैलाश यादव, सुनीता पटेल, ब्रह्मदेव रावत, नुनदेव मांझी, जानकी देवी, क्रांति देवी, पल्लवी देवी,विजयकांत बेसरा, सुधीर राम ,गंगा देवी, गुलनाज खातून, विश्वेश्वर मांझी,विकास प्रसाद सिंह समेत दर्जनों पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन