सर्वजन दवा सेवन अभियान के तहत लोगों को खिलायी गयी दवा

Published at :14 Dec 2015 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
सर्वजन दवा सेवन अभियान के तहत लोगों को खिलायी गयी दवा

सर्वजन दवा सेवन अभियान के तहत लोगों को खिलायी गयी दवा फोटो : 8(दवा खिलाते सिविल सर्जन व अन्य)जमुई . सर्वजन दवा सेवन अभियान के तहत सिविल सर्जन डाॅ अजीत कुमार ने अस्पताल कर्मियों को डीइसी और ऐलवेंडाजोल की दवा खिला कर अभियान का शुरुआत किया गया. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए […]

विज्ञापन

सर्वजन दवा सेवन अभियान के तहत लोगों को खिलायी गयी दवा फोटो : 8(दवा खिलाते सिविल सर्जन व अन्य)जमुई . सर्वजन दवा सेवन अभियान के तहत सिविल सर्जन डाॅ अजीत कुमार ने अस्पताल कर्मियों को डीइसी और ऐलवेंडाजोल की दवा खिला कर अभियान का शुरुआत किया गया. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन श्री कुमार ने कहा कि आगामी 16 दिसंबर तक 2-5 वर्ष तक के बच्चों को डीइसी की एक गोली भोजन के बाद,5-14 वर्ष तक के बच्चों को दो गोली भोजन के बाद तथा 14 वर्ष के अधिक आयु वर्ग के लोगों को तीन गोली भोजन के बाद खिलायी जायेगी. उन्होंने कहा कि दो वर्ष से ऊपर के सभी लाभार्थियों को एक गोली डीइसी की खिलायी जायेगी. इस दवा का सेवन जो भी व्यक्ति पांच वर्ष तक लगातार करेगा, वह फालेरिया के प्रभाव से आजीवन मुक्त रहेगा. सभी विद्यालय के बच्चों को भी और ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को आंगनबाड़ी सेविका व आशा कार्यकर्ता के द्वारा दवा खिलायी जा रही है. उन्होंने कहा कि दवा के सेवन के पश्चात आने वाली समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु दल का भी गठन किया गया है. इस अवसर पर डीभीबीओ डा.बीएन प्रसाद,डीपीएम सुधांशु शेखर लाल,जिला इपिडेमियोलॉजिस्ट समीम अख्तर अंसारी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन