कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार हुई धीमी

जमुई : विगत तीन दिनों से छाये घने कोहरे की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और लोग अपना कामकाज छोड़ कर घरों में दुबकने को विवश हो गये हैं. कोहरे की वजह से एैसा प्रतीत हो रहा है कि पूरा क्षेत्र दुधिया चादर में लिपटा हुआ हो. धुंध और कोहरे की वजह से दोपहिया […]
जमुई : विगत तीन दिनों से छाये घने कोहरे की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और लोग अपना कामकाज छोड़ कर घरों में दुबकने को विवश हो गये हैं. कोहरे की वजह से एैसा प्रतीत हो रहा है कि पूरा क्षेत्र दुधिया चादर में लिपटा हुआ हो. धुंध और कोहरे की वजह से दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक दिन में भी अपने-अपने वाहन का लाइट जला कर एक जगह से दूसरी जगह जाते दिखे.
लोग अपने-अपने घरों में कंबल और रजाई के नीचे दुबके रहे. कोहरे की वजह से पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया और लोगों के एक जगह से दूसरी जगह आने जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. लोग गरम कपड़ों से अपने बदन को ढ़क कर इधर उधर आते जाते दिखे. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले एक -दो दिनों तक कोहरा छाये रहने की आशंका है और तापमान में भी गिरावट जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










