श्रम संसाधन मंत्री विजय प्रकाश का सोनो में किया स्वागत

Published at :13 Dec 2015 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
श्रम संसाधन मंत्री विजय प्रकाश का सोनो में किया स्वागत

श्रम संसाधन मंत्री विजय प्रकाश का सोनो में किया स्वागत देवघर जाने के क्रम में सोनो चौक पर मिले समर्थकों सेसोनो . सूबे के श्रम संसाधन मंत्री सह जमुई विधायक विजय प्रकाश का रविवार को सोनो में स्वागत किया गया़ जमुई से देवघर जाने के क्रम में थोड़ी देर के लिए वे सोनो चौक पर […]

विज्ञापन

श्रम संसाधन मंत्री विजय प्रकाश का सोनो में किया स्वागत देवघर जाने के क्रम में सोनो चौक पर मिले समर्थकों सेसोनो . सूबे के श्रम संसाधन मंत्री सह जमुई विधायक विजय प्रकाश का रविवार को सोनो में स्वागत किया गया़ जमुई से देवघर जाने के क्रम में थोड़ी देर के लिए वे सोनो चौक पर रुके़ मौके पर उपस्थित बड़ी संख्या में प्रखंड के राजद कार्यकर्ताओं ने फूलों के माला पहना कर मंत्री का अभिनंदन किया़ मंत्री के साथ विधान पार्षद संजय सिंह भी थे़ उत्साहित कार्यकर्ताओं ने खुशी में नारे लगाये़ स्थानीय राजद नेता व पूर्व प्रमुख सत्येंद्र राय, सत्यनारायण यादव व राजद प्रखंड अध्यक्ष रियासत हसन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया़ मंत्री श्री प्रकाश ने अपने संक्षिप्त भाषण में लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं आपकी सेवा में कोई कसर नही छोड़ूंगा़ विकास को आपके द्वार तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मेरी है़ वे लोगों को आश्वस्त करते हुए कहे की हर हाल में आपके मान-सम्मान की रक्षा की जायेगी़ मौके पर पूर्व मुखिया महेंद्र यादव, देवी यादव, मंटू यादव, नवल राय, रामचरित्र मंडल, महेंद्र दास, सीताराम यादव, महेंद्र यादव, केदार यादव, जानकी यादव, मकबूल अंसारी,गोपाल वर्णवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन