मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा संकल्प : चिराग

Published at :13 Dec 2015 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा संकल्प :  चिराग

मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा संकल्प : चिराग लक्ष्मीपुर . सांसद चिराग पासवान ने रविवार को प्रखंड क्षेत्र के मेदनीपुर गांव का दौरा कर लोगों की समस्या से रुबरु हुए. सांसद श्री पासवान इस दौरान लोजपा नेता रंजीत पासवान के घर पहुंच कर नव विवाहिता वर-वधु को आशीर्वाद भी दिया. लोगों से रूबरू होते हुए […]

विज्ञापन

मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा संकल्प : चिराग लक्ष्मीपुर . सांसद चिराग पासवान ने रविवार को प्रखंड क्षेत्र के मेदनीपुर गांव का दौरा कर लोगों की समस्या से रुबरु हुए. सांसद श्री पासवान इस दौरान लोजपा नेता रंजीत पासवान के घर पहुंच कर नव विवाहिता वर-वधु को आशीर्वाद भी दिया. लोगों से रूबरू होते हुए सांसद श्री चिराग पासवान ने कहा कि विकास हमारी पहली प्राथमिकता है और अपने क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना हमारा संकल्प है. इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी- अपनी समस्या को लेकर आवेदन दिया. क्षेत्र के किसानों ने सिंचाई को लेकर केनाल की मरम्मति एवं खेत तक पानी पहुंचाने को लेकर माननीय सांसद का ध्यान आकृष्ट कराया. श्री पासवान ने लोगों को आश्वास्त करते हुए कहा कि जल्द ही हम सारी समस्याओं को दूर करने की कोशिश करेंगे. लोगों से अपने द्वारा किये गए विकास कार्य की चर्चा करते हुए कहा कि झाझा में केंद्रीय विद्यालय हमने अपने प्रयास से खुलवाया. जल्द ही जमुई में भी केंद्रीय विद्यालय की स्थापना करायेंगे. इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश भगत,लोजपा नेता राष्ट्रदीप सिंह,उपेन्द्र आजाद,सांसद प्रतिनिधि जीवन सिंह, सुभाष पासवान,भाजपा प्रखंड अध्य्क्ष शंभु मंडल,लोजपा प्रखंड अध्यक्ष विनोद यादव,वासुदेव पासवान, राजेंद्र पासवान, गोपाल वर्णवाल,सोनेलाल पासवान, भोला पासवान सहित दर्जनों राजग नेता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन