उद्देश्य की प्राप्ति को लेकर करें संघ का वस्तिार

Published at :13 Dec 2015 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
उद्देश्य की प्राप्ति को लेकर करें संघ का वस्तिार

उद्देश्य की प्राप्ति को लेकर करें संघ का विस्तार बोझायत में क्षत्रिय संघ की हुई बैठकफोटो 3 (बैठक में उपस्थित संघ के सदस्य व अन्य लोग)सोनो. प्रखंड के नैयाडीह पंचायत अंतर्गत बोझायत गांव में रविवार को क्षत्रिय संघ की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष चुनचुन सिंह की अध्यक्षता में हुई़ मौके पर सर्वप्रथम बोझायत के वयोवृद्ध […]

विज्ञापन

उद्देश्य की प्राप्ति को लेकर करें संघ का विस्तार बोझायत में क्षत्रिय संघ की हुई बैठकफोटो 3 (बैठक में उपस्थित संघ के सदस्य व अन्य लोग)सोनो. प्रखंड के नैयाडीह पंचायत अंतर्गत बोझायत गांव में रविवार को क्षत्रिय संघ की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष चुनचुन सिंह की अध्यक्षता में हुई़ मौके पर सर्वप्रथम बोझायत के वयोवृद्ध व सेवानिवृत शिक्षक त्रिवेणी सिंह को संघ की सदस्यता ग्रहण कराया गया़ श्री सिंह के सामाजिक कार्यों व शिक्षा के क्षेत्र में किये गए बेहतर कार्यों के लिए उन्हें विशिष्ट अतिथि के तौर पर सम्मानित भी किया गया़ बैठक में उपस्थित संघ के जिलाध्यक्ष मदन मोहन सिंह ने लोगों को संघ के उद्देश्य व उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला़ उन्होंने कहा कि हमे अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए संघ का विस्तार करना चाहिए़ जिला सचिव डाॅ प्रो रविश कुमार ने संगठन के क्रियाकलापों पर विस्तार से प्रकाश डाला़ उन्होंने संघ की योजनाओ से भी लोगों को अवगत कराया़ प्रखंड अध्यक्ष चुनचुन सिंह, जिला उपाध्यक्ष जनार्दन सिंह व भूषण सिंह ने भी अपने विचार प्रकट किये़ प्रखंड सदस्य बबलू सिंह ने अपने संबोधन में चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे समाज में शराब रूपी बुराई गहराई तक पैठ बना लिया है़ खासकर युवा वर्ग पूरी तरह शराब की गिरफ्त में आता जा रहा है जो चिंता का विषय है़ इसे दूर करने के लिए संघ को प्रयास करना चाहिए़ सदस्यों ने उनके सुझाव का स्वागत किया़ बैठक का संचालन कर रहे कपिलदेव सिंह ने समाज के वैसे वर्ग के लोगों के पुत्र व पुत्रियों की शादी सामूहिक शादी आयोजन जैसे कार्यक्रम में कराने का प्रस्ताव रखा जिन्हें अपनी विपन्नता या अन्य किसी कारण से शादी जैसे समारोह के आयोजन में असमर्थता होती है़ प्रखंड सचिव कामदेव सिंह ने भी कई अच्छे सुझाव दिये. इस अवसर पर श्रवण कुमार सिंह, सिकंदर सिंह, लखन सिंह,सदानंद सिंह, अर्जुन सिंह, सौरव कुमार सहित बोझायत,महुगांय,भरतपुर औरैया,जेरुआनरी,घोघा गांव के दर्जनों लोग उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन