सुबह-शाम घना कोहरा तो दिन में गुनगुनी धूप

Published at :13 Dec 2015 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
सुबह-शाम घना कोहरा तो दिन में गुनगुनी धूप

सुबह-शाम घना कोहरा तो दिन में गुनगुनी धूप फोटो संख्या:01-घने कोहरे में लिपटा शहरन्यूनतम तापमान-11 डिग्री सेल्सियसअधिकतम तापतान-26 डिग्री सेल्सियसप्रतिनिधि, लखीसरायलखीसराय में रविवार की सुबह घना कोहरा की सफेद चादर लपेटे आया. कोहरा इतना घना था कि पांच गज आगे की वस्तुओं को देखना भी मुश्किल हो रहा था. गहरे धुंध के कारण तड़के देर […]

विज्ञापन

सुबह-शाम घना कोहरा तो दिन में गुनगुनी धूप फोटो संख्या:01-घने कोहरे में लिपटा शहरन्यूनतम तापमान-11 डिग्री सेल्सियसअधिकतम तापतान-26 डिग्री सेल्सियसप्रतिनिधि, लखीसरायलखीसराय में रविवार की सुबह घना कोहरा की सफेद चादर लपेटे आया. कोहरा इतना घना था कि पांच गज आगे की वस्तुओं को देखना भी मुश्किल हो रहा था. गहरे धुंध के कारण तड़के देर तक इलाका अंधेरे की आगोश में रहा. सड़कों पर वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही थी. संभावित दुर्घटना से बचने के लिये वाहन दिन में भी लाइट जलाकर चल रहे थे. लोग देर तक अलाव के आगे दुबके रहे. दिन चढ़ने के बाद मिली राहतमौसम विभाग के मुताबिक अगले चार-पांच दिनों तक ऐसे ही लोग दिन में गुनगुनी धूप का मजा ले सकेंगे. लेकिन सुबह और शाम में उन्हें कोहरे की मार से जूझना पड़ेगा. रविवार की सुबह भी घने कोहरे के कारण लगा कि दिन भर खैर नहीं. लोग जहां-तहां अलाव के आगे दुबके रहे. लेकिन 10 बजते ही सूरज की किरणें कोहरे को काटने लगी. सूरज की तपिश से घास, पेड़-पौधे पर मोती की तरह झिलमिला रही ओस की बूंदें गायब होने लगी.मम्मी को मिली राहतरविवार की छुट्टी होने के कारण मम्मी को राहत जरूर मिला. उन्हें इस शीतलहर में बच्चों को स्कूल भेजने की जल्दबाजी नहीं थी. स्कूल व दफ्तरों में छुट्टी के कारण लोगों ने घर में जम कर मजे किये और परिवार संग गुनगुने धूप में स्वादिष्ट व्यंजन के मजे लिये. हाट बाजारों में भी अपेक्षाकृत भीड़ कम रही. हालांकि लगन के मौसम के कारण बाजारों की रौनक बनी रही.फसलों को होगा फायदाकृर्षि मामले के जानकार अजय ठाकुर के मुताबिक रबी फसल खासकर गेहूं के उत्पादन के लिये शीतलहर कारगर है. तापमान 18 डिग्री से कम होने के बाद ही गेहूं के फसल में फूटाव आता है ओर पौधा स्वस्थ रहता है. 18 डिग्री से कम तापमान पर आलू में कंद लगना शुरू होता है. किसान भाइयों के लिये यह मौसम अनुकूल है. दलहनी व तेलहनी फसल की खेती करने वाले किसान अपने खेतों में फफूंदी नाशक दवा का छिड़काव अवश्य करें. वहीं आलू की खेती करने वाले किसान भाई खेतों में नमी बनाकर रखें क्योंकि अभी रात में तापतान में गिरावट होती है तो दिन में तापमान सामान्य हो जाता है. किसान भाई खेतों में मेनकोजेल का छिड़काव करें.ठंड बढ़ा आखिर कब मिलेगा गरीबों को कंबल की गरमी, अलाव की भी व्यवस्था नहींलखीसराय. शीतलहर बढ़ने के साथ गरीबों की मुशकिलें भी बढ़ने लगी हैं. न उनके पास रहने का छत है और न ही रात गुजारने का साधन. ऐसे में उनके लिये यह ठंड जानलेवा साबित हो सकता है. फुटपाथ पर झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले लोगों के लिये रात गुजारना मुश्किल हो रहा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो अगले सात दिनों में पारा लुढ़ककर चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जायेगा. लेकिन ताज्जुब की बात है कि जिला प्रशासन के द्वारा शीतलहर से निबटने की कोई तैयारी अब तक नहीं की गयी है. न अब तक कंबल की खरीदारी हुई ओर न ही अलाव के लिये राशि मुहैया कराया गया. भयानक शीतलहर चुपके से दस्तक दे रहा है. ऐसे में आखिर कैसे कटेगी गरीब परिवार की रातें. नगर प्रशासन के द्वारा अब तक कंबल की खरीदारी का निर्णय नहीं लिया गया है. सामाजिक सुरक्षा कोषांग में कंबल की खरीदारी के लिये लगभग 70 हजार रुपये का आवंटन हुआ है. लेकिन यहां भी कंबल खरीदने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पायी है. आपदा प्रबंधन के पास अलाव के लिये अभी राशि उपलब्ध नहीं हो पाया है. लोगों के मुताबिक जब तक उन्हें अलाव या कंबल की गरमाहट मिलेगी, ठंड का प्रकोप कम हो जायेगा. शीतलहर न जाने कितनी जिंदगी को लील लेगा. सामाजिक संस्थायों द्वारा भी अब तक कंबल बांटने का कार्य शुरू नहीं किया गया.सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत नक्सल प्रभावित इलाके में कंबल का बितरणइधर एएसपी अभियान रजनीश कुमार के नेतृत्व में जिले के नक्सल प्रभावित इलाका कजरा, पीरीबाजार व चानन में एक सप्ताह पूर्व गरीब जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया. पुलिस के इस अभियान से इन इलाकों के गरीबों को आंशिक राहत मिली है. कहते हैं पदाधिकारीआलोक कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग- कंबल की खरीदारी के लिये लगभग 70 हजार रुपया आया है. अभी खरीदारी के लिये कोटेशन नहीं लिया गया है. उपलब्ध राशि से जितना कंबल की खरीदारी हो सकती है, कोटेशन के माध्यम से उसकी खरीदारी कर शीघ्र ही वितरण किया जायेगा.मंजू प्रसाद , प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन-अभी अलाव के लिये राशि उपलब्ध नहीं हो पाया है. ठंड अधिक पड़ने के बाद अलाव की व्यवस्था कर दी जायेगी. अलाव के लिये जो भी राशि उपलब्ध होगा उसे सभी प्रखंडों में आवश्यकता अनुसार वितरण कर दिया जायेगा.संतोष रजक, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिसद लखीसराय-अभी नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति की बैठक नहीं हुई है. शीघ्र ही बैठक होनेवाली है. बैठक में पारित निर्णय के आधार पर ही नगर परिषद निधि से कंबल की खरीदारी करने का निर्णय लिया जायेगा. जरूरत के मुताबिक शहर में अलाव की व्यवस्था का भी निर्णय लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन