सिकंदरा महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुति से भाव निभोर हुए दर्शक

Published at :13 Dec 2015 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
सिकंदरा महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुति से भाव निभोर हुए दर्शक

सिकंदरा महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुति से भाव निभोर हुए दर्शक फोटो 9 (कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार कुमार सत्यम व अन्य)सिकंदरा . आस्था का सुर उमंगो की ताल व उत्साह के लय के त्रिवेणी से सराबोर दो दिवतीय सिकंदरा महोत्सव का आगाज शनिवार को अलीगंज प्रखंड के बीआरसी मैदान में हुआ. प्रखंड सिकंदरा के खोये […]

विज्ञापन

सिकंदरा महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुति से भाव निभोर हुए दर्शक फोटो 9 (कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार कुमार सत्यम व अन्य)सिकंदरा . आस्था का सुर उमंगो की ताल व उत्साह के लय के त्रिवेणी से सराबोर दो दिवतीय सिकंदरा महोत्सव का आगाज शनिवार को अलीगंज प्रखंड के बीआरसी मैदान में हुआ. प्रखंड सिकंदरा के खोये गौरब को वापस लौटाने व प्रखंड सिकंदरा के समग्र विकास की परियोजना पर आधारित दो दिवसीय सिकंदरा महोत्सव के पहले दिन के सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत नन्हीं गायिका ऋतिका ने भजन के साथ अपनी खनकती आवाज से दर्शकों पर जादू सा कर दिया.युवा गजल गायक कुमार सत्यम नेभी अपनी मखमली आवाज से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया. कार्यक्रम में गायक कुमार सत्यम ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत किया. इसके उपरांत कुमार सत्यम की प्रस्तति काहे मैं था पागल जो इसको बुलाता रहा, चार पैसे कमाने में आया शहर,गांव मेरा मुझे याद आता रहा को दर्शकों ने खूब पसंद किया. कार्यक्रम में जैसे जैसे ये रात जबां होती गयी गीत संगीत की यह महफिल परवाज चढ़ती गयी.इस दौरान झारखंड प्रदेश के मधुमंगल नाग व मुकेश कुमार सिंह ने भी अपनी मधुर गीत से दर्शकों का मनोरंजन किया. कार्य्रकम में तबला वादक के रूप में मो जाहिद व रामसेवक, राजेंद्र सिंह गुंजन ने भी अपने कला को प्रदशित कर दर्शकों की बाहवाही लूटी. मौके पर मंजोष पैक्स अध्यक्ष चंद्रदेव सिंह अखंड सिकंदरा विकास परिषद के कोषाध्यक्ष अर्जुन यादव, हरदेव सिंह प्रकाश कुमार सिन्हा,कैयार पैक्स अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह पूर्व मुखिया युगेश्वर यादव, इंद्रदेव यादव, अलीगंज जदयू अध्यक्ष शीतल मेहता,सुनील सिंह समेत काफी संख्या में संगीत प्रेमी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन