श्रम संसाधन मंत्री ने की भगवान महावीर की पूजा अर्चना

Published at :13 Dec 2015 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
श्रम संसाधन मंत्री  ने की भगवान महावीर की पूजा अर्चना

श्रम संसाधन मंत्री ने की भगवान महावीर की पूजा अर्चना फोटो : 7(पूजा अर्चना करते श्रम संसाधन मंत्री विजय प्रकाश,बांका सांसद जयप्रकाश नारायण यादव व सिकंदरा विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी तथा अन्य)सिकंदरा . बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सह जमुई विधायक विजय प्रकाश, बांका सांसद जयप्रकाश नारायण यादव, सिकंदरा विधायक सुधीर कुमार […]

विज्ञापन

श्रम संसाधन मंत्री ने की भगवान महावीर की पूजा अर्चना फोटो : 7(पूजा अर्चना करते श्रम संसाधन मंत्री विजय प्रकाश,बांका सांसद जयप्रकाश नारायण यादव व सिकंदरा विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी तथा अन्य)सिकंदरा . बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सह जमुई विधायक विजय प्रकाश, बांका सांसद जयप्रकाश नारायण यादव, सिकंदरा विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने रविवार को प्रखंड क्षेत्र के लछुआड़ स्थित विश्व प्रसिद्ध जैन मंदिर पहुंच कर जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर की विधिपूर्वक पूजा अर्चना की. जानकारी के अनुसार बीते 27 नवंबर को जन्मस्थान से चोरी भगवान महावीर की प्रतिमा को रविवार को विधि विधानपूर्वक तत्कालीन रूप से लछुआड़ स्थित जैन मंदिर में ही स्थापित को गयी. मूर्ति स्थापना के पश्चात जिले के चारों जनप्रतिनिधियों ने लछुआड़ पहुंच कर भगवान महावीर की 2600 साल पुरानी प्रतिमा के दर्शन किये. इस दौरान बांका सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि लछुआड़ में पर्यटन स्थल घोषित करने के लिए सरकारी स्तर पर प्रयास किये जायेंगे. जमुई विधायक सह श्रम संसाधन मंत्री विजय प्रकाश ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार के द्वारा उन्होंने जैन तीर्थयात्रियों की मांग पर जैन यात्रियों व भगवान महावीर की प्रतिमा को पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया. स्थानीय विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी ने कहा कि प्रतिमा चोरी की घटना ने मुझे व्यक्तिगत रूप से काफी पीड़ा पहुंची थी और इस क्षेत्र का जनप्रतिनिधियों होने के नाते मैने तुरंत इस मामले की गंभीरता से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अवगत कराया था. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए रोड मैप बनाने की आवश्यकता है. उन्होंने लछुआड़ व जन्मस्थान के विकास के लिए हर संभव सहयोग का भी आश्वासन दिया. मौके पर एसडीओ विजय कुमार,एसडीपीओ नेसार अहमद शाह,बीडीओ विकास कुमार के अलावे राजद जिलाध्यक्ष अशोक राम,प्रखंड जदयू अध्यक्ष अनुज कुमार,राजद नेता चुन्नी यादव,राजद प्रखंड अध्यक्ष रामविलास यादव,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद,रामनरेश यादव,राजीव कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन