ट्रेन की चपेट में आने से दो मरे

झाझा : शुक्रवार की देर संध्या को पटना-जसीडीह इ एम यू चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान प्लेटफार्म संख्या दो पर गिर कर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के शक्ति घाट निवासी स्व आशिफ के पुत्र मो तजमुल के रूप में किया गया. घटना के बाबत रेल थानाध्यक्ष […]
झाझा : शुक्रवार की देर संध्या को पटना-जसीडीह इ एम यू चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान प्लेटफार्म संख्या दो पर गिर कर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के शक्ति घाट निवासी स्व आशिफ के पुत्र मो तजमुल के रूप में किया गया. घटना के बाबत रेल थानाध्यक्ष ब्रिजानंद ने बताया कि मृतक अपने रिश्तेदार के यहां जसीडीह जा रहा था़
उसके पास से झाझा-जसीडीह का टिकट पाया गया है़ थानाध्यक्ष ने बताया की गाड़ी के खुलने के उपरांत दौड़कर वह ट्रेन पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान वह टेन के चपेट में आ गया. घटना में उसका माथा फट गया था. जिससे अत्यधिक खून के गिरने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए जमुई भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










