प्रधानाध्यापिका के मनमानी के विरोध में ग्रामीणों ने किया वद्यिालय में तालाबंदी

Published at :12 Dec 2015 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधानाध्यापिका के मनमानी के विरोध में ग्रामीणों ने किया वद्यिालय में तालाबंदी

प्रधानाध्यापिका के मनमानी के विरोध में ग्रामीणों ने किया विद्यालय में तालाबंदी फोटो 12 (विद्यालय में विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण)झाझा. प्रखंड क्षेत्र के सिमरसोत एवं बंदरचुआ के ग्रामणों ने नव प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधाध्यापिका के मनमानीपूर्ण कार्यकलाप को लोकर शनिवार को विद्यालय में हो-हंगामा किया. ग्रामीणों ने इस दौरान विद्यालय में तालाबंदी भी किया. […]

विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका के मनमानी के विरोध में ग्रामीणों ने किया विद्यालय में तालाबंदी फोटो 12 (विद्यालय में विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण)झाझा. प्रखंड क्षेत्र के सिमरसोत एवं बंदरचुआ के ग्रामणों ने नव प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधाध्यापिका के मनमानीपूर्ण कार्यकलाप को लोकर शनिवार को विद्यालय में हो-हंगामा किया. ग्रामीणों ने इस दौरान विद्यालय में तालाबंदी भी किया. हालांकि इसकी सूचना पाते ही विद्यालय पहुंचे बीइइओ श्यामसुंदर सिंह लोगों को समझा-बुझाकर कर शांत किया. ग्रामीण सुदामा देवी, मनोज यादव, हमनी देवी, वसंत यादव, लालचेन यादव, राजू मांझी, मंजू देवी, नून बतिया देवी आदि ने बतायी कि प्रभारी प्रधानाध्यापिता की मनमानीपूर्ण कार्यकलाप के कारण विद्यालय की पठन-पाठन व्यवस्था खत्म हो कर रह गया है. हम ग्रामीण द्वारा प्रभारी प्रधानाध्यापिका को बार-बार आगाह करने का भी कोई असर उनके उपर नहीं हो रहा है. ग्रामीणों ने बताया बच्चों के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही योजना के बाबत कुछ पूछने पर भी उनके द्वारा सही तरीके से जवाब नहीं दिया जाता है. प्रभारी प्रधानाध्यापिका द्वारा ग्रामीणों को केश में फंसा देने की धमकी भी दिया जाता रहा है. इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि कई माह से विद्यालय में मध्याह्न भोजन भी बंद है़ विद्यालय में शिक्षकों का आने-जाने का कोई निर्धारित समय भी नहीं है. शिक्षक अपने मनमाफिक तरीके से ही विद्यालय में आना-जाना करते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि इसे लेकर प्रखंड से लेकर जिला तक के अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक सूचनाएं दी गयी है. फिर भी विद्यालय संचालन में कोई सुधार नहीं हुआ है. ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से सुनने के उपरांत प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी श्याम सुंदर सिंह ने ग्रामीणों उचित कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन