सूचना व प्रसारण मंत्रालय की ओर से बाल स्वास्थ्य टीकाकरण शिविर का आयोजन

Published at :12 Dec 2015 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
सूचना व प्रसारण मंत्रालय की ओर से बाल स्वास्थ्य टीकाकरण शिविर का आयोजन

सूचना व प्रसारण मंत्रालय की ओर से बाल स्वास्थ्य टीकाकरण शिविर का आयोजन फोटो : 5(कार्यक्रम में भाग लेते अतिथि)महिला एवं बाल स्वास्थ्य को लेकर टीकाकरण शिविर का आयोजनप्रतिनिधि, जमुई सूचना व प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से सिकंदरा प्रखंड के मध्य विद्यालय धधौर में मिशन इंद्रधनुष तथा महिला एवं बाल स्वास्थ्य को लेकर […]

विज्ञापन

सूचना व प्रसारण मंत्रालय की ओर से बाल स्वास्थ्य टीकाकरण शिविर का आयोजन फोटो : 5(कार्यक्रम में भाग लेते अतिथि)महिला एवं बाल स्वास्थ्य को लेकर टीकाकरण शिविर का आयोजनप्रतिनिधि, जमुई सूचना व प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से सिकंदरा प्रखंड के मध्य विद्यालय धधौर में मिशन इंद्रधनुष तथा महिला एवं बाल स्वास्थ्य को लेकर टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया. टीकाकरण शिविर के पूर्व प्लस टू उच्च विद्यालय धधौर तथा मध्य विद्यालय धधौर के छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाली गयी. रैली को प्लस टू उच्च विद्यालय धधौर के प्राचार्य सुरेंद्रनाथ पाठक और मध्य विद्यालय धधौर के प्रधानाध्यापक मेवालाल ठाकुर ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. रैली धधौर, रामसागर समेत विभिन्न गांव का भ्रमण करते हुए मध्य विद्यालय धधौर पहुंच कर समाप्त हो गयी. इसके पश्चात परिचर्चा का आयोजन किया गया. सिकंदरा बीडीओ विकास कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की शुरूआत गांव के गरीब वर्ग के महिलाओं और बच्चों को अच्छी तथा सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से की है. इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए ग्रामीण स्तर पर कई नये प्रयास किये गये हैं. जैसे ग्रामीण स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति की स्थापना, आशा कार्यकर्ता की नियुक्ति तथा स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का आयोजन आदि. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस मनाने के लिए सभी इंतजाम आशा कार्यकर्ता, एएनएम, आंगनबाड़ी सेविका तथा पंचायत सदस्यों को मिला कर करना चाहिए. अंत में विषय वस्तु पर प्रश्नोत्तरी, प्रतियोगिता का आयोजन व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सफल 13 प्रतिभागियों को विभाग की ओर से दीवाल घड़ी देकर पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर सीडीपीओ ऊषा देवी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सिकंदरा डा. अर्जुन प्रसाद, डा ए रहमान, प्रभात कुमार, महिला पर्यवेक्षिका वंदना कुमारी, रश्मि कुमारी, क्षेत्रीय प्रचार पदाधिकारी एआर आलम, सुदर्शन किशोर झा, अर्जुन साव, अनिल सिंह, चरित्र राम, भोला राम आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन