घुसखोर पदाधिकारी की सूचना निगरानी विभाग को देगा शक्षिक संघ

Published at :12 Dec 2015 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
घुसखोर पदाधिकारी की सूचना निगरानी विभाग को देगा शक्षिक संघ

घुसखोर पदाधिकारी की सूचना निगरानी विभाग को देगा शिक्षक संघ गिद्धौर . शिक्षा विभाग में घूसखोरी बदस्तूर जारी है. इसे लेकर प्रारंभिक शिक्षक संघ लगातार आवाज उठाता रहा है. एक भेंट वार्ता के दौरान उक्त बातों की चर्चा करते हुए प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव आनंद कौशल ने कहा कि शिक्षकों से रिश्वत की […]

विज्ञापन

घुसखोर पदाधिकारी की सूचना निगरानी विभाग को देगा शिक्षक संघ गिद्धौर . शिक्षा विभाग में घूसखोरी बदस्तूर जारी है. इसे लेकर प्रारंभिक शिक्षक संघ लगातार आवाज उठाता रहा है. एक भेंट वार्ता के दौरान उक्त बातों की चर्चा करते हुए प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव आनंद कौशल ने कहा कि शिक्षकों से रिश्वत की मांग को लेकर पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग संघ द्वारा कई बार विभाग से किया गया था़ लेकिन किसी ने भी शिक्षक को घुसखोर पदाधिकारी से बचाने के लिए कोई कार्रवाई आज तक नहीं किया. प्रदेश सचिव आनंद कौशल सिंह ने कहा कि बीते शुक्रवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने जमुई के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मो़ मजहर आलम को घूस की रकम के साथ धर दबोचने का काम किया है. जो सराहनीय है. ऐसे ईमानदार प्रयास का हम प्रशंसा करते हैं. उन्होंने कहा की अधिकारी के रंगे हाथ धराने से शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों की पोल खुल गई है़ उन्होंने शिकायतकर्ता मो. बहाबउद्दीन द्वारा भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए उठाये गये साहसिक कदम की भी सराहना करते हुए जिला के सभी शिक्षकों व ग्रामीणों से भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलने का आह्वान किया. साथ ही कहा कि घुस मांगने वाले अधिकारी का वीडियो बनाकर निगरानी को इसकी सूचना दें. उन्होंने कहा की जो भी लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग करेंगे,उन्हें हर कदम पर मदद करने के लिए मैं संकल्पित हूं़.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन