नेमान महोत्सव के अवसर पर बाबा कोकिलचंद मंदिर हजारों श्रद्धालु भक्तों ने किया पूजा-अर्चना

Published at :12 Dec 2015 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
नेमान महोत्सव के अवसर पर बाबा कोकिलचंद मंदिर हजारों श्रद्धालु भक्तों ने किया पूजा-अर्चना

नेमान महोत्सव के अवसर पर बाबा कोकिलचंद मंदिर हजारों श्रद्धालु भक्तों ने किया पूजा-अर्चना फोटो – 3(पूजा अर्चना करते श्रद्घालू)गिद्धौर . नेमान महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को प्रखंड के गंगरा गांव स्थित श्री श्री 108 बाबा कोकिल चंद मंदिर में हजारों श्रद्धालु भक्तों ने पूजा-अर्चना कर अपने तथा अपने परिवार की कुशलता की कामना […]

विज्ञापन

नेमान महोत्सव के अवसर पर बाबा कोकिलचंद मंदिर हजारों श्रद्धालु भक्तों ने किया पूजा-अर्चना फोटो – 3(पूजा अर्चना करते श्रद्घालू)गिद्धौर . नेमान महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को प्रखंड के गंगरा गांव स्थित श्री श्री 108 बाबा कोकिल चंद मंदिर में हजारों श्रद्धालु भक्तों ने पूजा-अर्चना कर अपने तथा अपने परिवार की कुशलता की कामना किया. इस बाबत जय बाबा कोकिलचंद सेवा समिति गंगरा के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि सैकड़ों वर्षों से अगहन माह में बाबा कोकिल चंद की पूजा नेमान महोत्सब के रुप में किया जाता रहा है. इस महोत्सव में गंगरा गांव के अलावे आसपास के दर्जनों गांव के श्रद्धालु भाग लेेकर बाबा कोकिलचंद की पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना करते हैं. साथ ही बताया कि इस विशेष पूजा के अवसर पर उक्त मंदिर में एक हजार एक दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की जाती है़ पूजा को लेकर गंगरा सहित आसपास के लोगों में भक्तिमय भाव देखा गया़ महोत्सव को लेकर शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव आनंद कौशल सिंह, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कौशलेन्द्र कुमार, अंचलाधिकारी महेश प्रसाद, सोनो प्रखंड के पूर्व प्रमुख सतेंद्र राय ने भी मौके पर पहुंच कर पूजा अर्चना किया. पूजा को लेकर मुखिया विलायती सिंह, लखन लाल पांडेय, मुन्ना सिंह, नीरज सिंह, गोपाल सिंह, गुंजन कुमार, चंदन कुमार,अमित कुमार, सुमन कुमार, छोटे कुमार, निरंजन सिंह सहित समिति के लोग तत्पर दिखे. इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्घालू भक्त उपस्थित थे़.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन