महादलित आयोग के सदस्य ने अधिकारियों के साथ की बैठक

महादलित आयोग के सदस्य ने अधिकारियों के साथ की बैठक फोटो : 3(अधिकारियों के साथ बैठक करते आयोग के सदस्य संजय राम व अन्य)जमुई . राज्य महादलित आयोग के सदस्य संजय कुमार राम ने शनिवार को जिला अतिथिगृह के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में उपस्थित उप विकास आयुक्त सतीश कुमार शर्मा […]
महादलित आयोग के सदस्य ने अधिकारियों के साथ की बैठक फोटो : 3(अधिकारियों के साथ बैठक करते आयोग के सदस्य संजय राम व अन्य)जमुई . राज्य महादलित आयोग के सदस्य संजय कुमार राम ने शनिवार को जिला अतिथिगृह के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में उपस्थित उप विकास आयुक्त सतीश कुमार शर्मा को आयोग के सदस्य श्री राम ने निर्देश देते हुए कहा कि बरहट प्रखंड के विशनपुर गांव में शीघ्र ही पक्की सड़क व नाला का निर्माण कराये. उन्होंने सरकार के द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को हर हाल में जन-जन तक पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठायें. जिला शिक्षा पदाधिकारी बीएन झा को उत्क्रमित मध्य विद्यालय पचेश्वरी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं के भोजन, आवास व पठन-पाठन की समुचित व्यवस्था यथाशीघ्र करने तथा प्राथमिक विद्यालय भरकहुआ में पठन-पाठन प्रारंभ कराने का निर्देश दिया. आयोग के सदस्य संजय राम ने महादलित मिशन के तहत सभी महादलित टोला में निर्मित होने वाले छतदार चबूतरा के निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने और जिला कल्याण पदाधिकारी को सभी बच्चों को छात्रवृत्ति की राशि अबिलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इस अवसर पर पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता शिवशंकर दयाल,जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक संजय कुमार,डीसीएलआर संजय कुमार,अंचलाधिकारी संजय कुमार सिंह समेत दर्जनों पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










