सिकंदरा महोत्सव का विधिवत हुआ उद्घाटन

सिकंदरा महोत्सव का विधिवत हुआ उद्घाटन फोटो : 1(द्वीप प्रज्वलित करते सांसद व विधायक व अन्य)अलीगंज. प्रखंड क्षेत्र के बीआरसी के प्रागंण में अंखड सिकंदरा विकास परिषद द्वारा आयोजित सिकंदरा महोत्सव का उद्घाटन सांसद चिराग पासवान, लखीसराय विधायक विजय सिन्हा, सिकंदरा विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया.कार्यक्रम […]
सिकंदरा महोत्सव का विधिवत हुआ उद्घाटन फोटो : 1(द्वीप प्रज्वलित करते सांसद व विधायक व अन्य)अलीगंज. प्रखंड क्षेत्र के बीआरसी के प्रागंण में अंखड सिकंदरा विकास परिषद द्वारा आयोजित सिकंदरा महोत्सव का उद्घाटन सांसद चिराग पासवान, लखीसराय विधायक विजय सिन्हा, सिकंदरा विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया.कार्यक्रम की अध्यक्षता अंखड सिकंदरा विकास परिषद अध्यक्ष महेश्वर पासवान ने किया. मंच संचालन प्रधानाध्यापक नागेश्वर प्रसाद ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों के स्वागत गान से हुआ. मौके पर अपने संबोधन में सांसद चिराग पासवान ने कहा कि मुझे सिकंदरा को अनुमंडल बनाने को लेकर चुनाव जीतने के बाद ही प्रयास कर दिया था. लेकिन राज्य सरकार की सहयोग नहीं होने के कारण मुकाम तक नहीं पहुंच पाया हूं. सांसद ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2017 तक जमुई लोक सभा के हर गांव में बिजली और पानी की व्यवस्था को लेकर मैं प्रयासरत हूं. इस दौरान सांसद श्री पासवान ने कहा कि यहां के किसानों की सबसे बड़ी आवश्यकता सिंचाई की है. उसके लिए अपर केनाल नहर योजना के लिए 18 करोड़ की राशि मुहैया करा दी गयी है, जल्द ही काम शुरू कराया जायेगा. मौके पर उपस्थित लखीसराय विधायक विजय सिन्हा ने कहा कि सिकंदरा बहुत पुराना प्रखंड है. सिकंदरा पहले भी अनुमंडल मुख्यालय के रूप में कार्य कर चुका है. इसलिए इसे अनुमंडल की दर्जा मिलनी चाहिए. इसके लिए मैं विधानसभा में बुलंदी से आवाज उठाऊंगा. साथ ही कहा कि सिकंदरा भगवान महावीर की धरती है. यहां के लोगों को आपसी सोहार्द के साथ एकजुट होकर आवाज लगाने की आवश्यकता है. स्थानीय विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी ने कहा की सिकंदरा को अनुमंडल बनाने को लेकर मैं हर संभव मदद करने को तैयार हूं. यहां के लोगों की मांग को विधानसभा में भी बुलंद करने का काम करेंगे. मैं क्षेत्र के विकास के लिए ही प्रतिनिधि बना हूं. कार्यक्रम को अंखड सिकंदरा विकास परिषद के महासचिव राजेंद्र प्रसाद सिंह, सचिव प्रकाश सिन्हा, पूर्व मुखिया जुगेश्वर यादव,इंद्रदेव यादव,अर्जुन यादव,सुनील सिंह ,नंदकिशोर सिंह ,किसान धर्मेंद्र कुशवाहा ,सौफेन्द्र यादव,चमारी महतो, चंद्रदेव सिंह ,उपेंद्र आजाद ,राहुल सिंह ,मो़ अहमद हुसैन,पूर्व लोजपा प्रत्याशी सुभाष पासवान, अवधेश पासवान,लोजपा प्रखंड अध्यक्ष बखौरी पासवान आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर सिकंदरा,अलीगंज प्रखंड के काफी लोग उपस्थित थे. सिकंदरा महोत्सव को दौरान आयोजित रंगारंग कार्यक्रम का दर्शकों ने उठाया लुफ्तअलीगंज : सिकंदरा महोत्सव के दौरान विद्यालय छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत किये गये स्वागत गीत तू जिंदा है तो जिन्दगी के गीत पर यकीन कर. को दर्शकों ने सराहना किया . मौके पर स्थानीय स्कूली बच्चों द्वारा विकास गीत,नुक्कड़ नाटक सहित कई आकर्षक प्रस्तुति किया गया.विद्या मंदिर लछुआड़ के छात्राओं के द्वारा ये है महावीर की धरती, यहां ज्ञान और प्रेम व एकता का है संगम, प्रसिद्ध कवियत्री डा. नूतन सिन्हा के द्वारा आपके आने की महक गजल की प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया. विद्यालय के बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी फोटो: 1 ए(प्रभात फेरी निकालते बच्चे)अलीगंज : सिकंदरा महोत्सव को लेकर प्रखंड के ज्ञान द्वीप पब्लिक स्कूल,विद्या मंदिर लछुआड़,सिकंदरा एवं अलीगंज के कई विद्यालय के छात्र-छात्रा अहले सुबह प्रभात-फेरी निकाला गया. इस दौरान स्कूली बच्चे भारत मां की झांकी प्रस्तुत कर लोगों को कार्यक्रम की और आकर्षित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










