अपहृत की बरामदगी को लेकर ग्रामीणों ने किया रोड जाम

खैरा: थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव से बीते 26 नवंबर को अगवा छात्र सुमन की बरामदगी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को खैरा-जमुई तथा खैरा-सोनो मुख्य मार्ग को जाम कर आवागमन को घंटों अवरूद्ध कर दिया. जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा जाम कर रहे लोग पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद अपहृृत […]
मौके पर मौजूद अपहृत सुमन की मां जमुई भाटचक निवासी पुतुल देवी ने बताया कि उसका पुत्र सुमन अपने नाना के घर रह कर पढ़ाई कर रहा था और वहीं उसे अगवा कर लिया. घटना को हुए काफी समय बीत चुका है. लेकिन अभी तक मेरे बेटे को कोई सुराग नहीं मिला है. जबकि इस मामले में नामजद दो अभियुक्तों को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है.
कुछ दिन पूर्व सुमन के नाना के मोबाइल पर किसी ने फोन कर सुमन को अपने पास रखने की बात कही गयी थी. पुतुल का आरोप है कि पुलिस इस मामले में उदासीनता बरत रही है. इधर जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीपीओ मो. निशार अहमद शाह व थानाध्यक्ष रामनाथ राय ने आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया. लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हुए. इसके पश्चात एसपी जयंतकांत जाम स्थल पर पहुंच कर अपहृत सुमन के परिजनों से बात की. एसपी जयंतकांत ने लोगों को दिलासा देते हुए कहा कि जिस नंबर से सुमन के नाना को फोन किया गया है. उसका सीडीआर निकाला जायेगा. इस मामले में पुलिस जल्द ही किसी ठोस नतीजे तक पहुंचेगी,तब जाकर लोगों ने जाम हटा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










