मुंगेर ने देवघरा को हराया

मुंगेर ने देवघरा को हरायाफोटो संख्या:07-विजेता टीमप्रतिनिधि, मेदनीचौकीस्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय अमरपुर के खेल मैदान में चैलेंजर ट्राॅफी क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत खेले गये दूसरे चक्र के मैच में ली स्पोटिंग मुंगेर की टीम ने डीडीसी देवघरा को 129 रनों के विशाल अंतर से पराजित कर दिया. मुंगेर की टीम ने टॉस जीत कर […]
मुंगेर ने देवघरा को हरायाफोटो संख्या:07-विजेता टीमप्रतिनिधि, मेदनीचौकीस्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय अमरपुर के खेल मैदान में चैलेंजर ट्राॅफी क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत खेले गये दूसरे चक्र के मैच में ली स्पोटिंग मुंगेर की टीम ने डीडीसी देवघरा को 129 रनों के विशाल अंतर से पराजित कर दिया. मुंगेर की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के पतन पर 288 रनों का विशाल स्कोर बनाने में सफलता पायी. इसमें विकास ने 26 गेंद पर 10 छक्का की मदद से 68 रन बनाये. एस राहुल ने 30 गेंद में चार छक्के व पांच चौके की मदद से 51 रन बनाये. विपुल ने 17 गेंद में तीन छक्का व पांच चौके की मदद से 43 रनों का योगदान दिया. रोशन ने 23 गेंद खेलकर छह छक्के की मदद से 42 रन बनाये. देवघरा का ओर से गुड्डू ने दो तथा विलक्षण, अमित व गोविन्द ने एक-एक खिलाड़ियों को पैवेलियन की राह दिखायी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवघरा की टीम नौ विकेट पर मात्र 159 रन ही बना पायी. देवघरा की ओर से शेखर ने 31 व संतोष ने 25 रनों का योगदान दिया. मुंगेर के गेंदबाज अंकुर ने अपने चार ओवर की घातक गेंदबाजी में आठ रन देकर पांच विकेट चटकाये.अंकुर को मेन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










