कालीपहाड़ी में बनेगा बटिया थाना

Published at :11 Dec 2015 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
कालीपहाड़ी में बनेगा बटिया थाना

कालीपहाड़ी में बनेगा बटिया थाना अंचलाधिकारी ने कराया जमीन नापीशीघ्र शुरू होगा निर्माण कार्यसोनो . आदर्श ग्राम बटिया के नाम पर प्रस्तावित थाना शीघ्र ही अस्तित्व में आ जायेगा़ भवन बनाये जाने को लेकर जमीन की खोज गत वर्ष से ही शुरू हो गयी थी. परंतु आवश्यक जमीन खोजने में प्रशासन को काफी मशक्कत उठनी […]

विज्ञापन

कालीपहाड़ी में बनेगा बटिया थाना अंचलाधिकारी ने कराया जमीन नापीशीघ्र शुरू होगा निर्माण कार्यसोनो . आदर्श ग्राम बटिया के नाम पर प्रस्तावित थाना शीघ्र ही अस्तित्व में आ जायेगा़ भवन बनाये जाने को लेकर जमीन की खोज गत वर्ष से ही शुरू हो गयी थी. परंतु आवश्यक जमीन खोजने में प्रशासन को काफी मशक्कत उठनी पड़ी़ बटिया में समुचित जमीन की अनुपलब्धता के कारण अंतत: बटिया से पीछे गंदर पंचायत के काली पहाड़ी में थाना बनाये जाने के लिए आवश्यक जमीन को चिंहित किया गया़ शुक्रवार को अंचलाधिकारी जयराम प्रसाद सिंह ने अमीन के साथ कालीपहाड़ी स्थित चिंह्नित जमीन पर पहुंच कर उसका नापी कराया़ इससे पूर्व गुरुवार को अंचलाधिकारी श्री सिंह थानाध्यक्ष दीपक कुमार के साथ कालीपहाड़ी पहुंच कर थाना के लिए आवश्यक डेढ़ एकड़ जमीन को चिंह्नित किया था़ अंचलाधिकारी ने इस बाबत बताया कि कालीपहाड़ी स्थित आयुर्वेदिक भवन के समीप पहाड़ी पर गैरमजरूआ मालिक जमीन को चिंहित करने के बाद उक्त जमीन के सामने के लगभग 4 एकड़ वैसे जमीन पर भी अंचल प्रशासन की नजर है. जिसे बंदोबस्त किया गया था, परंतु उसे बाद में बेच दिया गया़ अंचलाधिकारी ने कहा कि बंदोबस्त जमीन की बिक्री जायजा नही है. लिहाजा जरूरत पड़ने पर उक्त जमीन को सरकार पुन: वापस ले सकती है. इस तरह नापी के बाद अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष के जमीन की नापी को लेकर संयुक्त प्रतिवेदन जिला प्रशासन को भेज दिया जायेगा. जिसके बाद शीघ्र ही थाना भवन बनाये जाने की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी़ बताते चलें कि बटिया के घाटी में आये दिन होने वाले सड़क लूट की घटना व जंगली क्षेत्र की नक्सल समस्या से निबटने के लिए बटिया में थाना बनाये जाने की स्वीकृति दी गयी थी़ बटिया क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के मद्देनजर ग्रामीणों द्वारा भी कई वर्षों से थाना की मांग की जा रही थी़ एक वर्ष पूर्व बटिया सहित दहियारी पंचायत के सांसद आदर्श ग्राम योजना में चयन होते ही प्रशासन के द्वारा यहां थाना की घोषणा कर दी गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन