धान अधप्रिाप्ति हेतु बैठक

Published at :11 Dec 2015 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
धान अधप्रिाप्ति हेतु बैठक

धान अधिप्राप्ति हेतु बैठक चकाई . वित्तीय वर्ष 2015-16 में चकाई प्रखंड के किसानों से धान अधिप्राप्ति के लिए शुक्र वार को अनुमंडलाधिकारी विजय कुमार की अध्यक्षता में सभी पैक्स अध्यक्षों की बैठक किसान भवन में बुलायी गयी. बैठक में धान खरीद को लेकर पैक्स अध्यक्षों ने बताया कि सरकारी दर के अनुसार 1410 रुपया […]

विज्ञापन

धान अधिप्राप्ति हेतु बैठक चकाई . वित्तीय वर्ष 2015-16 में चकाई प्रखंड के किसानों से धान अधिप्राप्ति के लिए शुक्र वार को अनुमंडलाधिकारी विजय कुमार की अध्यक्षता में सभी पैक्स अध्यक्षों की बैठक किसान भवन में बुलायी गयी. बैठक में धान खरीद को लेकर पैक्स अध्यक्षों ने बताया कि सरकारी दर के अनुसार 1410 रुपया क्विंटल में प्रखंड के किसान धान बेचने को तैयार नहीं है़ वहीं धान में लगभग बीस प्रतिशत नमी अभी बरकरार है़ किसानों से धान खरीद के लिए अब तक सरकार द्वारा रुपया उपलब्ध नहीं कराया गया है. जिस कारण धान खरीद में समस्या आ रही है और अब तक धान खरीद प्रारंभ नहीं हो पाया है़ अनुमंडलाधिकारी ने पैक्स अध्यक्षों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही संबंधित पदाधिकारियों से बात कर धान अधिप्राप्ति के लिए रुपया उपलब्ध कराया जायेगा. मौके पर पैक्स अध्यक्ष नारायण प्रसाद गुप्ता, अर्जुन यादव,महेंद्र साव,गंगाधर राय आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन