एसडीओ ने बीडीओ को लगाई कड़ी फटकार

एसडीओ ने बीडीओ को लगाई कड़ी फटकार चकाई . प्रखंड प्रमुख कार्यालय के टेबल पर बीएलओ के बीच बांटने वाले सामग्री को रख देने से आक्रोशित प्रमुख तथा पंचायत समिति सदस्यों ने जम कर बवाल काटा़ इस संबंध में प्रमुख बीरेन्द्र हेंब्रम द्वारा चकाई में मौजूद अनुमंडलाधिकारी विजय कुमार से जब शिकायत की गयी, तो […]
एसडीओ ने बीडीओ को लगाई कड़ी फटकार चकाई . प्रखंड प्रमुख कार्यालय के टेबल पर बीएलओ के बीच बांटने वाले सामग्री को रख देने से आक्रोशित प्रमुख तथा पंचायत समिति सदस्यों ने जम कर बवाल काटा़ इस संबंध में प्रमुख बीरेन्द्र हेंब्रम द्वारा चकाई में मौजूद अनुमंडलाधिकारी विजय कुमार से जब शिकायत की गयी, तो अनुमंडलाधिकारी ने चकाई बीडीओ को जम कर फटकार लगायी़ वहीं चकाई बीडीओ राजीव रंजन ने अनुमंडलाधिकारी को बताया कि उन्होंने चपरासी को दूसरे स्थान पर बीएलओ का कागज एवं रजिस्टर रखने को कहा था. मगर उसने गलती से प्रमुख कार्यालय में सामान रख दिया़ वही चपरासी नेवी पासवान ने अपनी गलती स्वीकार कर सामान दूसरे स्थान पर जल्द रखने की बात कही. तब जाकर मामला शांत हुआ़ मौके पर पंचायत समिति सदस्य राकेश रंजीत कुमार,अमीन यादव,अनिता देवी, संजोति हांसदा,खुशबू कुमारी,रीना देवी, मानिकचंद साव,चाइना देवी,मधुरानी देवी,मनोरंजन पांडेय आदि लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










