भटके हुए राही नाटक का मंचन

भटके हुए राही नाटक का मंचन फोटो : 3(नाटक प्रस्तुत करते कलाकार)लक्ष्मीपुर . थाना क्षेत्र के आनंदपुर पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय खिरभोजना में शुक्रवार को भटके हुए राही नाटक का मंचन जमुई जिला पुलिस के सौजन्य से किया गया. जिसमें मुख्य धारा से भटके लोगों को पुन: मुख्य धारा में लाने के लिए नाटक […]
भटके हुए राही नाटक का मंचन फोटो : 3(नाटक प्रस्तुत करते कलाकार)लक्ष्मीपुर . थाना क्षेत्र के आनंदपुर पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय खिरभोजना में शुक्रवार को भटके हुए राही नाटक का मंचन जमुई जिला पुलिस के सौजन्य से किया गया. जिसमें मुख्य धारा से भटके लोगों को पुन: मुख्य धारा में लाने के लिए नाटक द्वारा बता कर प्रेरित किया गया. साथ ही लोगों को मुख्य धारा से भटकने ना देने की सलाह दी गयी. इस नाटक में कलाकारों द्वारा बतलाया गया कि किस प्रकार नक्सलवादी माओवादी भोले भाले लोगों को गुमराह कर अपने संगठन में शामिल करते है. उसके बाद उसका शोषण कर आम लोगों में भय पैदा करते है तथा गांवों के विकास में बाधा डालते है. नाटक के माध्यम से जो लोग संगठन से जुड़े हुए है. मुख्य धारा में लौटने पर सरकार कई प्रकार की सहायता राशि पूनर्वास आदि देती है.इस नाटक में कलाकार की भूमि का अनुपम गौस्वामी, संतोष कुमार, सुशांत कुमार,आदित्य कुमार, अभिषेक कुमार, प्रियंका कुमारी तथा मुकुल कुमार ने निभाया. इस अवसर पर थानाध्यक्ष देवानंद, पंचायत के मुखिया दशरथ यादव,ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष तथा स्कूली बच्चे एवं बच्चियां मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










