निकाली गयी जागरूकता रैली

Published at :10 Dec 2015 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
निकाली गयी जागरूकता रैली

निकाली गयी जागरूकता रैली फोटो : 1(रैली में भाग लेते मानवाधिकार संगठन के कार्यकर्ता)जमुई . विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मानवाधिकार मंच की ओर से स्थानीय श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम से भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शंभुनाथ सिंह के नेतृत्व में गुरूवार को जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली स्टेडियम से प्रारंभ होकर पूरे नगर […]

विज्ञापन

निकाली गयी जागरूकता रैली फोटो : 1(रैली में भाग लेते मानवाधिकार संगठन के कार्यकर्ता)जमुई . विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मानवाधिकार मंच की ओर से स्थानीय श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम से भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शंभुनाथ सिंह के नेतृत्व में गुरूवार को जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली स्टेडियम से प्रारंभ होकर पूरे नगर क्षेत्र का भ्रमण कर पुन: स्टेडियम पहुंच कर समाप्त हो गयी. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंच के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमसबों को मानवाधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए. इनलोगों ने कहा कि हमें कई अधिकार जन्म के साथ ही प्राप्त हो जाते है. इसलिए हमसबों को अपने अधिकारों के रक्षा हेतु हर हमेशा सजग रहना चाहिए. इस अवसर पर शशिभूषण कुमार साह,हरिनंदन सिंह,सरिता कुमारी,सुबोध कुमार,सुधीर कुमार,दिवाकर कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन