नप की बैठक संपन्न, साफ-सफाई व पानी बना मुद्दा

Published at :10 Dec 2015 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
नप की बैठक संपन्न, साफ-सफाई व पानी बना मुद्दा

नप की बैठक संपन्न, साफ-सफाई व पानी बना मुद्दाप्रतिनिधि, लखीसरायगुरुवार को जिले के नगर पंचायत भवन बड़हिया के सभागार में बोर्ड की बैठक नप अध्यक्ष वसंती देवी की अध्यक्षता में की गयी, जिसमें साफ-सफाई, अतिक्रमण व बिजली की समस्या विषयों पर चर्चा की गयी. वार्ड पार्षदों में नगर पंचायत की जल निकासी कर भूस्वामी द्धारा […]

विज्ञापन

नप की बैठक संपन्न, साफ-सफाई व पानी बना मुद्दाप्रतिनिधि, लखीसरायगुरुवार को जिले के नगर पंचायत भवन बड़हिया के सभागार में बोर्ड की बैठक नप अध्यक्ष वसंती देवी की अध्यक्षता में की गयी, जिसमें साफ-सफाई, अतिक्रमण व बिजली की समस्या विषयों पर चर्चा की गयी. वार्ड पार्षदों में नगर पंचायत की जल निकासी कर भूस्वामी द्धारा अतिक्रमण का मुद्दा उठाकर यथा शीघ्र अतिक्रमण हटाने की आवाज उठाई. वार्ड पार्षद राजीव कुमार, चुनचुन सिंह, अवध सिंह ने शहर व वार्डो में युद्ध स्थल पर नाले की सफाई, ब्लीचिंग का छिड़काव के साथ बिजली व्यवस्था दुरूस्त करने की बात कही. वहीं वार्ड पार्षद शैला देवी ने बड़हिया नप को नगर परिषद करने का प्रस्ताव दिया. जिस पर सभी वार्ड पार्षदों ने इसका समर्थन किया. 24 वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड में एक-एक योजना व पेय जल के लिए तीन-तीन चापानल गढ़ाने की योजना दी. पार्षदों ने सर्वसम्मति से नप भवन की चाहर दिवारी व पेयजल के लिए बोरिंग कराने पर मुहर लगा दी. बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी शिशिर चौहान, चिकित्सक मारूती नंदन के अलावे वार्ड पार्षद हरेश कुमार, यदू पासवान, अमित कुमार, हीरा देवी, बबीता देवी, रेखा देवी, वसंत कुमार, श्याम सुन्दर सिंह, विलास रजक, उपेन्द्र मंडल, कृष्ण कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन