सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर राजद कार्यकर्ताओं की बैठक

Published at :10 Dec 2015 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर राजद कार्यकर्ताओं की बैठक

सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर राजद कार्यकर्ताओं की बैठक फोटो : 8(बैठक में भाग लेते राजद कार्यकर्ता)जमुई . स्थानीय राजद कार्यालय में सत्र 2016-19 के लिए होने वाले सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर राजद कार्यकर्ताओं की एक बैठक जिलाध्यक्ष अशोक कुमार राम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते […]

विज्ञापन

सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर राजद कार्यकर्ताओं की बैठक फोटो : 8(बैठक में भाग लेते राजद कार्यकर्ता)जमुई . स्थानीय राजद कार्यालय में सत्र 2016-19 के लिए होने वाले सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर राजद कार्यकर्ताओं की एक बैठक जिलाध्यक्ष अशोक कुमार राम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सदस्यता अभियान पर्यवेक्षक सह जिला निर्वाची पदाधिकारी स्वीटी सीमा हेंब्रम ने कहा कि जिले में एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है.उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर निर्धारित समय सीमा के अंदर लोगों को सदस्य बनाने का निर्देश दिया. सहायक निर्वाची पदाधिकारी अमरदीप कुमार सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संगठन का सदस्य बनाये. चकाई विधायिका सावित्री देवी ने सदस्यता अभियान को पूरा करने में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर मो शौकत अली, डाॅ त्रिवेणी यादव, निला मियां, श्यामसुंदर शर्मा, अरूण चौहान, राजीव कमल उर्फ रिंकू साह, मुरारी राम, मो शिवली, देवेंद्र यादव, सुधीर राम, सुभाषचंद्र मंडल, पंचानंद यादव, मो मुस्ताक, कन्हैया सिंह, दिलीप कुमार, प्रदीप कुमार, चंदन रजक,अरविंद राव, निरंजन कुमार समेत दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन