मुंगेर ने महेशपुर को किया पराजित

मुंगेर ने महेशपुर को किया पराजितमेदनीचौकी. स्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय अमरपुर के खेल मैदान में गुरुवार को आयोजित चैलेंजर ट्राॅफी के मुकाबले में एटीएस मुंगेर की टीम ने एमसीसी महेशपुर को 52 रनों से पराजित कर दिया. निर्धारित 20 ओवर के मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंगेर की टीम ने […]
मुंगेर ने महेशपुर को किया पराजितमेदनीचौकी. स्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय अमरपुर के खेल मैदान में गुरुवार को आयोजित चैलेंजर ट्राॅफी के मुकाबले में एटीएस मुंगेर की टीम ने एमसीसी महेशपुर को 52 रनों से पराजित कर दिया. निर्धारित 20 ओवर के मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंगेर की टीम ने छह विकेट खोकर 202 रन बनाये. इसमें आनंद ने 44 गेंद पर सात छक्के व तीन चौके की मदद से 68 रनों का योगदान दिया. सतीरंजन ने 31 गेंद खेलकर एक छक्का व चार चौके की मदद से 47 रन बनाये. महेशपुर की ओर से रवीन्द्र व स्वराज ने दो-दो व सोनू ने एक विकेट लिये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी महेशपुर की टीम निर्धारित ओवर में मात्र 150 रन ही बना पायी. इसमें स्वराज ने 43 गेंद खेलकर सात छक्का व तीन चौका की मदद से 64 रन बनाये. त्रिपुरारी ने 20 रन बनाये. मुंगेर के गेंदबाज संतोष व कुणाल ने दो-दो व रवीश, कृष्ण व आनंद ने एक-एक विकेट चटकाये. एनुअल स्पोर्टस् मीट कार्यक्रम का उद्घाटनफोटो संख्या:14-स्पोर्टस मीटमेदनीचौकी. स्थानीय पब्लिक हाइस्कूल के खेल मैदान में गुरुवार को सेट मेरी इंगलिश स्कूल द्वारा एनुअल स्पोर्टस् मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें बालक व बालिका के लिए 10-10 प्रतियोगिताएं थीं. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सूर्यगढ़ा बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर ने दीप प्रज्जवलित कर किया. मौके पर प्राचार्य टीजे थॉमस, संस्थापक सदस्य विजय कुमार यादव सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










