चिकत्सिक की अनुपस्थिति के कारण लौटे मरीज

Published at :10 Dec 2015 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
चिकत्सिक की अनुपस्थिति के कारण लौटे मरीज

चिकित्सक की अनुपस्थिति के कारण लौटे मरीज मेदनीचौकी. गुरुवार को सूर्यगढ़ा पीएचसी में आयोजित नि:शक्तता जांच शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डा डीपी यादव की अनुपस्थिति के कारण नेत्र नि:शक्तता के 15 मरीजों को बगैर जांच के बैरंग लौटना पड़ा. जबकि 10 मूक-बधिर मरीजों को भी वापस लौटना पड़ा. गुरुवार को पीएचसी में 60 नि:शक्त […]

विज्ञापन

चिकित्सक की अनुपस्थिति के कारण लौटे मरीज मेदनीचौकी. गुरुवार को सूर्यगढ़ा पीएचसी में आयोजित नि:शक्तता जांच शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डा डीपी यादव की अनुपस्थिति के कारण नेत्र नि:शक्तता के 15 मरीजों को बगैर जांच के बैरंग लौटना पड़ा. जबकि 10 मूक-बधिर मरीजों को भी वापस लौटना पड़ा. गुरुवार को पीएचसी में 60 नि:शक्त लोगों की जांच की गयी. जांच करने वाले चिकित्सकों में हड्डी रोग विशेषज्ञ डा सुभाष पासवान के अलावे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सत्येन्द्र कुमार व ड्रेसर त्रिवेणी मंडल शामिल थे. फलेरिया उन्मूलन के लिये दवा वितरितमेदनीचौकी. एमडीए(फलेरिया) 2015 अभियान के तहत गुरुवार को पीएचसी सूर्यगढ़ा के सभी एचएससी में दवाएं उपलब्ध करायी गयी है. 14, 15 व 16 दिसंबर को आशा के द्वारा प्रखंड के सभी 184 गांवों में घर-घर दवा वितरण किया जायेगा. 3 लाख 16 हजार 646 आबादी वाले इस प्रखंड में फलेरिया की दवा 7 लाख 87 हजार 500 डीइसी टेबलेट के अलावे 2 लाख 35 हजार एलवेंडाजोल टेबलेट पीएचसी को उपलब्ध कराया गया है. उक्त दवाएं अतिवृद्ध, बच्चे, गर्भवती, अति गंभीर रोग से ग्रसित लोगों को नहीं दी जानी है. जबकि वयस्क के लिये तीन टेबलेट, 06 से 14 वर्ष तक के बच्चों को दो टेबलेट व दो से पांच तक के बच्चों को एक टेबलेट दिया जाना है. यह जानकारी बीएचएम प्रफुल्ल कुमार ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन