बिंदेश्वरी बने झाझा प्रखंड पैक्स के अध्यक्ष

बिंदेश्वरी बने झाझा प्रखंड पैक्स के अध्यक्ष झाझा . प्रखंड क्षेत्र के पैक्स सदस्यों की एक बैठक बिंदेश्वरी प्रसाद साव की अध्यक्षता में यक्षराज मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई. मौके पर संघ की पुनर्गठन पर विचार करते हुए सदस्यों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया. ़जिसमे बिंदेश्वरी साव को अध्यक्ष,अशोक यादव को उपाध्यक्ष,राजेश कुमार यादव […]
बिंदेश्वरी बने झाझा प्रखंड पैक्स के अध्यक्ष झाझा . प्रखंड क्षेत्र के पैक्स सदस्यों की एक बैठक बिंदेश्वरी प्रसाद साव की अध्यक्षता में यक्षराज मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई. मौके पर संघ की पुनर्गठन पर विचार करते हुए सदस्यों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया. ़जिसमे बिंदेश्वरी साव को अध्यक्ष,अशोक यादव को उपाध्यक्ष,राजेश कुमार यादव को सचिव,नरेंद्र कुमार मिश्रा को उप सचिव, विजय मंडल को कोषाध्यक्ष एवं विशुनदेव को लेखापाल बनाया गया है ़चुनाव के बाद चर्चा करते हुए झाझा में एक भी चावल मिल के नहीं रहने से खेद प्रकट किया़ धान खरीदी के बाद महीनों पैसा नहीं मिलने पर भी सदस्यों ने एतराज जताया़ मौके पर धर्मदेव यादव,बुधन यादव ,ब्रह्मदेव मंडल,संजय कुमार सिंह,बिरेंद्र यादव समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










