जीप ने बालक को रौंदा, सड़क जाम

Published at :10 Dec 2015 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
जीप ने बालक को रौंदा, सड़क जाम

जीप ने बालक को रौंदा, सड़क जाम फोटो संख्या : 08- आग के हवाले यात्री वाहन फोटो संख्या : 09- घायल को ईलाज के लिए ले जाता युवक फोटो संख्या : 10- शहीद द्वार पर जाम करते लोग फोटो संख्या : 11- मृतक के शव के पास रोते बिलखते परिजन फोटो संख्या : 12- घटना […]

विज्ञापन

जीप ने बालक को रौंदा, सड़क जाम फोटो संख्या : 08- आग के हवाले यात्री वाहन फोटो संख्या : 09- घायल को ईलाज के लिए ले जाता युवक फोटो संख्या : 10- शहीद द्वार पर जाम करते लोग फोटो संख्या : 11- मृतक के शव के पास रोते बिलखते परिजन फोटो संख्या : 12- घटना स्थल पर पथराव के बाद तैनात पुलिसप्रतिनिधि, लखीसरायगुरुवार को शहर के रेलवे स्टेशन के समीप लघु यात्री वाहन पड़ाव पर एक कमांडर यात्री जीप से कुचल कर एक 10 वर्षीय बालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. हादसे में एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जीप को आग के हवाले कर दिया व शहीद द्वार के समीप लगभग 30 मिनट तक शहर के मुख्य मार्ग को जाम रखा. घटना को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. भीड़ ने पुलिस पर रोड़ेबाजी भी की. जानकारी के अनुसार हलसी गांव निवासी बिनोद कुमार झा लखीसराय स्टेशन के समीप फुटपाथ पर दुकान लगा कर माला बेचने का काम करता था. उनके साथ उनका छोटा पुत्र सोनू कुमार भी दुकान पर ही बैठा था. वहीं सामने में कमांडर यात्री जीप में यात्री को लादा जा रहा था. चालक वाहन को चालू छोड़ कर यात्री को बुला रहा था. तभी अचानक किसी यात्री के पैर से ठोकर लगने से गियर लग गया व वाहन सीघे दुकान पर बैठे 10 वर्षीय सोनू कुमार को कुचलते हुए एक यात्री को भी गंभीर रूप से घायल कर दिवार में जा टकरायी. इससे बच्चे की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. बच्चे की मौत देख पिता बिनोद वहीं बेसुध हो गया. दूसरी ओर घायल यात्री रवि कुमार दास को स्थानीय लोगों ने किसी तरह इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर घायल रवि कुमार दास को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. भीड़ ने की पुलिस पर रोड़ेबाजीघटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जमा होने लगे व कमांडर यात्री जीप में लोगों ने आग लगा दी. उसके बाद शहीद द्वार के समीप मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर लोगों ने सड़क जाम कर दिया. जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इतना होने के बावजूद भी जीआरपी पुलिस जिसके सामने ही यह घटना हो रही थी ने स्थल पर आना मुनासिब नहीं समझा. घटना की जानकारी मिलते ही टाउन थाना व कवैया थाना की पुलिस घटना स्थल पहुंची. पुलिस को देख भीड़ उग्र होकर पथराव करते हुए प्रशासन को चुनौती देने लगी. इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. पथराव के दौरान मृतक की मां व पिता बेसुध अपने बच्चों के बीच रो रहे थे, लेकिन पथराव करनेवालों ने उनका भी ख्याल नहीं रखा व रोढ़ेबाजी करने लगे. पुलिस ने किसी तरह परिजनों को बचाते हुए एक स्थान पर ले जाकर बैठाया. कई जगह से पहुंची पुलिस टीमपुलिस ने तत्परता के साथ परिजनों को हटाने के बाद उपस्थिति रोढ़ेबाजी कर रहे भीड़ को खदेड़ कर हटाया. घटना को उग्र होता देख सूर्यगढ़ा, हलसी, पिपरिया, बड़हिया व रामगढ़ चौक से पुलिस को बुलाया गया. घटना स्थल पर टाउन थानाध्यक्ष राजेश रंजन, कवैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार के नेतृत्व में स्थल को घेर लिया गया. उसके बाद जाम में फंसे स्कूली बच्चे को किसी तरह निकाला. एसडीपीओ पंकज कुमार ने घटना स्थल पहुंच कर घटना की जानकारी लेने के बाद जल रहे जीप को पानी से बुझाने के लिए पुलिस को निर्देश दिया. पुलिस ने किसी तरह आग पर काबू पाया. जीप व मृतक के शव को कब्जे में लेकर टाउन थाना लाया. क्या कहते हैं एसडीपीओइस संबंध में एसडीपीओ पंकज कुमार ने कहा कि स्टेशन के समीप एक कमांडर जीप के अनियंत्रित होने से एक बच्चे की कुचल कर मौत हो गयी व एक यात्री को घायल हो गया. उन्होंने बताया कि मृतक बच्चा हलसी थाना के बाजार का निवासी है. घायल के बारे में जानकारी नही मिल पायी है. उन्होंने कहा कि उग्र भीड़ ने कमांडर यात्री जीप को आग के हवाले कर दिया. मामले की छानबीन पुलिस के द्वारा की जा रही है व वाहन चालक की खोज की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन