सड़क दुर्घटना में स्कूली छात्रा गंभीर रूप से जख्मी

सड़क दुर्घटना में स्कूली छात्रा गंभीर रूप से जख्मी गिद्धौर . जमुई मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के पतसंडा पंचायत के किसान खाद भंडार के समीप अनियंत्रित टेंपो द्वारा सड़क किनारे खड़ी स्कूली छात्रा को कुचल दिये जाने से उक्त छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी़ जानकारी के अनुसार गिद्घौर निवासी बिजेंद्र यादव की […]
सड़क दुर्घटना में स्कूली छात्रा गंभीर रूप से जख्मी गिद्धौर . जमुई मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के पतसंडा पंचायत के किसान खाद भंडार के समीप अनियंत्रित टेंपो द्वारा सड़क किनारे खड़ी स्कूली छात्रा को कुचल दिये जाने से उक्त छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी़ जानकारी के अनुसार गिद्घौर निवासी बिजेंद्र यादव की आठ वर्षीय पुत्री व कन्या मध्य विद्यालय की तीसरी कक्षा की छात्रा काजल कुमारी जमुई रोड़ अवस्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल में पढ़ रहे अपने भाई को टिफिन पहुंचा कर अपने विद्यालय कन्या मध्य विद्यालय गिद्घौर लौट रही थी कि इसी क्रम में बिना नंबर की अनियंत्रित टेंपो ने सड़क किनारे खड़ी छात्रा काजल कुमारी को कुचल डाला. जिसे आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्घौर लाया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डा. प्रदीप कुमार द्वारा घायल छात्रा काजल का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया़ वहीं घायल छात्रा का इलाज कर रहे ड़ा.प्रदीप कुमार ने बताया कि इस घटना में घायल बच्ची का बायां पैर टूट चुका है व सिर,हाथ,पैर व अन्य कई जगहों पर गंभीर चोटें आयीं हैं. जिसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया है़ इधर घटना की सूचना मिलते ही गिद्घौर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










