कोहरे के कारण कई महत्वपूर्ण ट्रेनें विलंब
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Dec 2015 9:05 AM (IST)
विज्ञापन

लखीसराय : लखीसराय व आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को चौथे दिन 11 बजे तक भी कोहरा छाया रहा. सुबह के शीतलहर में लगातार इजाफा होने के कारण लोग जैकेट, मफलर, स्वेटर आदि गरम कपड़े पहने रहे. कुहासे व ठंड में वृद्धि होने के कारण स्कूली बच्चे भी परेशान होने लगे हैं. लोग कहीं-कहीं अलाव […]
विज्ञापन
लखीसराय : लखीसराय व आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को चौथे दिन 11 बजे तक भी कोहरा छाया रहा. सुबह के शीतलहर में लगातार इजाफा होने के कारण लोग जैकेट, मफलर, स्वेटर आदि गरम कपड़े पहने रहे. कुहासे व ठंड में वृद्धि होने के कारण स्कूली बच्चे भी परेशान होने लगे हैं.
लोग कहीं-कहीं अलाव का भी सहारा लेते हुए देखे गये. सुबह व शाम में घना कुहासा के कारण सड़कों पर वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं. कुहासे व ठंड के कारण किऊल जंक्शन से होकर गुजरनेवाली कई एक्सप्रेस व मेल ट्रेनों की रफ्तार बुधवार को कम हो गयी. खास कर दिल्ली सहित दूरस्थ ट्रेनों के अलावे लोकल ट्रेन भी मेगा ब्लाक के कारण लेट होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई. पूछताछ काउंटर पर लगातार ट्रेनों की स्थिति की सूचनाएं दी जा रही थी. घने कोहरे के कारण किऊल व लखीसराय से होकर गुजरनेवाली लंबी दूरी की कई एक्सप्रेस ट्रेनें घंटो विलंब से चली.
कुहासा के कारण कई ट्रेनें प्रभावित रही. घने कुहासे के कारण ट्रेनों के परिचालन में कठिनाइयों हो रही है. दुर्घटना से बचने के लिए ट्रेनों की रफ्तार को कम कर दिया गया है. किऊल स्टेशन से गुजरनेवाली महत्वपूर्ण ट्रेनें विलंब से जम्मूतवी हिमगिरि एक्सप्रेस सात घंटा, अकालतख्त सुपर फास्ट एक्सप्रेस तीन घंटा, आनंद बिहार विक्रमशिला एक्सप्रेस छह घंटा, पूर्वा एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से चली. जिस कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी. वही ट्रेनों में धुंध के कारण भीड़ काफी कम देखी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










