घने कोहरे ने वाहनों के रफ्तार को लगाया ब्रेक, लुढका पारा

घने कोहरे ने वाहनों के रफ्तार को लगाया ब्रेक, लुढका पारा अगले पांच दिनों में बढ़ेगी ठंड, ऊनी कपड़ों का बढ़ा डिमांडफोटो संख्या : 10,14फोटो कैप्सन : कोहरे से घिरा सड़क एवं बाजार में बढ़ी ऊनी कपड़ों का डिमांड प्रतिनिधि, मुंगेरएक ओर जहां बुधवार को घने कोहरे ने वाहनों के रफ्तार को धीमा कर दिया. […]
घने कोहरे ने वाहनों के रफ्तार को लगाया ब्रेक, लुढका पारा अगले पांच दिनों में बढ़ेगी ठंड, ऊनी कपड़ों का बढ़ा डिमांडफोटो संख्या : 10,14फोटो कैप्सन : कोहरे से घिरा सड़क एवं बाजार में बढ़ी ऊनी कपड़ों का डिमांड प्रतिनिधि, मुंगेरएक ओर जहां बुधवार को घने कोहरे ने वाहनों के रफ्तार को धीमा कर दिया. वहीं तापमान में अचानक गिरावट आ जाने के कारण अधिकांश लोग अपने-अपने घरों में ही दुबके रहे. वैज्ञानिकों की मानें तो अगले पांच दिनों में तापमान का पारा और भी कम होने वाला है. ठंड में अचानक इजाफा हो जाने से बाजारों में ऊनी कपड़ों का डिमांड अब काफी बढ़ गया है.कोहरे ने धीमा किया वाहनों की रफ्तारबुधवार की अहले सुबह से ही घने कोहरे ने अपना डेरा डाल दिया. कोहरे का आलम यह था कि दस कदम की दूरी पर खड़े लोग दिखायी नहीं दे रहे थे. सड़कों पर चलने वाले छोटे-बड़े भी प्रकार के वाहनों की लाइटें जली हुई थी और वाहनों का रफ्तार बिल्कुल ही धीमा था. मानों लोग चलते में भी वाहनों से चढ़ व उतर सके. हालांकि समय के साथ- साथ कोहरे धीरे-धीरे कम होते गये. वहीं शाम होते ही कोहरा फिर से परवान चढ़ने लगा. नहीं हुआ भगवान भास्कर का दर्शनबुधवार को अचानक ठंड में बढ़ोतरी हो गयी. दिन में अधिकतम तापमान जहां 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गयी. वहीं रात्रि में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लोग इस आस में लगे रहे कि कुछ देर बाद सूर्य निकलेगा और ठंड में कमी आ जायेगी, किंतु ऐसा नहीं हुआ. दिन भर लोगों को भगवान भास्कर के दर्शन नहीं हो पाये. ठंड का जो एहसास सुबह में हो रहा था. वह शाम में और भी बढ़ गया. ठंड के कारण कई लोग तो दिन भर अपने घर में ही दुबके रहे. कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक डॉ गोपाल राम शर्मा ने बताया कि अगले पांच दिनों में ठंड और भी बढ़ने वाली है. जिसको ध्यान में रखते हुए लोगों को अभी से ही सावधानी बरतने की जरूरत है.ऊनी कपड़ों का बढ़ा डिमांडयूं तो ऊनी कपड़ों की बिक्री चल ही रही थी. किंतु ठंड में अचानक बढ़ोतरी हो जाने के कारण उनी कपड़ों का डिमांड काफी बढ़ गया. खास कर चादर, कंबल, स्वेटर, जैकेट, मफलर, टोपी व अन्य गरम कपड़ों की बिक्री काफी बढ़ गयी है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्थायी दुकानों के अलावे दर्जनों फुटपाथी दुकानदारों द्वारा ऊनी कपड़ों की बिक्री की जा रही है. जहां खरीदारों की भारी भीड़ देखी जा रही है. जहां न सिर्फ शहरी क्षेत्र के बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं.अगले पांच दिनों का तापमानतिथि अधिकतम न्यूनतम10 दिसंबर 27 डिग्री से. 15 डिग्री से.11 दिसंबर 26 डिग्री से. 17 डिग्री से.12 दिसंबर 26 डिग्री से. 15 डिग्री से.13 दिसंबर 26 डिग्री से. 13 डिग्री से.14 दिसंबर 24 डिग्री से. 12 डिग्री से.——————बरियारपुर प्रतिनिधि के अनुसार बरियारपुर क्षेत्र में भी बुधवार को घने कोहरे के कारण वाहनों के परिचालन पर असर पड़ा. सड़क किनारे मुंगेर, भागलपुर एवं खड़गपुर जाने वाले यात्रियों को वाहन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा. बढ़ते ठंड के कारण स्कूली बच्चों ने भी सुबह उठने में आनाकानी की. सबसे ज्यादा परेशानी मजदूर तबके के लोगों को हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










