सूर्यपुरा पंचायत में समस्याओं का अंबार

Published at :09 Dec 2015 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
सूर्यपुरा पंचायत में समस्याओं का अंबार

सूर्यपुरा पंचायत में समस्याओं का अंबारमेदनीचौकी. प्रखंड के सूर्यपुरा पंचायत में लोग पेयजल, सिंचाई, जलजमाव, आवास जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं. सिंचाई सुविधा के अभाव में किसानों की जिंदगी सूख रही है. नहर सफेद हाथी साबित हुई. राजकीय नलकूप का अभाव है. जलापूर्ति केंद्र से पूरी आबादी को पेयजल नहीं मिल रहा. ग्रामसभा करने […]

विज्ञापन

सूर्यपुरा पंचायत में समस्याओं का अंबारमेदनीचौकी. प्रखंड के सूर्यपुरा पंचायत में लोग पेयजल, सिंचाई, जलजमाव, आवास जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं. सिंचाई सुविधा के अभाव में किसानों की जिंदगी सूख रही है. नहर सफेद हाथी साबित हुई. राजकीय नलकूप का अभाव है. जलापूर्ति केंद्र से पूरी आबादी को पेयजल नहीं मिल रहा. ग्रामसभा करने के लिये कोई सभा भवन नहीं है. गांव में सड़कों पर गंदगी पसरी रहती है. सलेमपुर-सूर्यगढ़ा पथ के किनारे मानव मल का ढेर लगा है तो कांग्रेस पथ के किनारे कचरे का ढेर है. नालियों की उड़ाही नहीं होने की वजह से मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है. हालात यह है कि दिन में भी मच्छर लोगों को सुकून से बैठने नहीं देते.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन