नया वादी गंज गांव पंहुचा पीएचइडी तक्नीशियन

नया वादी गंज गांव पंहुचा पीएचइडी तक्नीशियन -प्रभात पड़ताल-खबर का असर-पानी का लिया सैंपलझाझा. मंगलवार को प्रभात खबर में प्रखंड क्षेत्र के बाराजोर पंचायत अंतर्गत नया वादी गंज में दूषित पेय जल के सेवन से लोग हो रहे अपंग की खबर पर संज्ञान लेते हुए कार्यपालक पदाधिकारी शंकर दयाल ने अपना तकनीशियन भेजकर पानी का […]
नया वादी गंज गांव पंहुचा पीएचइडी तक्नीशियन -प्रभात पड़ताल-खबर का असर-पानी का लिया सैंपलझाझा. मंगलवार को प्रभात खबर में प्रखंड क्षेत्र के बाराजोर पंचायत अंतर्गत नया वादी गंज में दूषित पेय जल के सेवन से लोग हो रहे अपंग की खबर पर संज्ञान लेते हुए कार्यपालक पदाधिकारी शंकर दयाल ने अपना तकनीशियन भेजकर पानी का सैंपल जिला मंगवाया है़ सैंपल के बाबत जिला से आये तकनीशियन अमित कुमार ने बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी शिव शंकर दयाल ने नया वादी गंज एवं नवकाडीह का पानी का सैंपल मंगवा कर जांच करने को कहा है. बताया की इन गांवो में दूषित जल के सेवन से अधिकतर लोग हड्डी रोग से अपंग हो चूके हैं ़10 प्रतिशत बच्चे अपंग पैदा हो रहे है. औसत उम्र से पहले लोग काल कलवित हो रहे हैं. तकनीशियन ने बताया कि पानी में यदि हानिकारक तत्व मिला तो पानी का शुद्धि करण का प्लांट बैठाया जा सकता है़ बताते चलें ग्रामीणों द्वारा अशुद्ध पानी को लेकर कई बार प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारीयों को अवगत कराते रहे हैं. गांव की पानी की जांच करने पहुंचने पर नया वादी गांव के लोगों ने पी एच ई डी अधिकारी एवं प्रभात खबर का आभार व्यक्त किया. इस बाबत कार्यपालक पदाधिकारी शिव शंकर दयाल ने बताया कि यदि पानी में फ्लोराइड या आर्सेनिक जैसे हानिकारक तत्व पाये गए तो मीनी पाइप बैठाया जायेगा जो सौर ऊर्जा से चलाया जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










