जाम से त्रस्त है बड़हिया बाजार

जाम से त्रस्त है बड़हिया बाजार प्रतिनिधि, लखीसरायएनएच 80 के निर्माण से बड़हिया बाजार के लिए सुबह हो या शाम, वाहनों का जाम ही जाम की कहावत चरितार्थ हो रही है. इससे इस पथ से गुजरनेवाले छोटे-बड़े वाहनों के साथ राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बताते चले कि जिले के […]
जाम से त्रस्त है बड़हिया बाजार प्रतिनिधि, लखीसरायएनएच 80 के निर्माण से बड़हिया बाजार के लिए सुबह हो या शाम, वाहनों का जाम ही जाम की कहावत चरितार्थ हो रही है. इससे इस पथ से गुजरनेवाले छोटे-बड़े वाहनों के साथ राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बताते चले कि जिले के तहदिया से रामपुर डुमरा सात किलोमिटर एनएच 80 टू लेन निर्माण नहीं होने से व छोटे-बड़े वाहनों के दिन-रात परिचालन से पथ काफी जर्जर हो गयी थी. बरसात के दिनों में सड़क पर राहगीरों को काफी परेशानी होती है. इसके कारण प्रत्येक दिन वाहनों का गुल्ला टूट जाने से सड़क जाम हो जाता था. सात किलोमीटर पथ निर्माण के लिए एनडीए व महागंठबंधन काफी राजनीतिक सुर्खियों में रही. डाॅ सीपी ठाकुर के धरना के बाद एनएचआइ ने सात किलोमिटर जर्जर पथ के निर्माण के लिए आठ करोड़ रुपये राशि आवंटन की गयी. इसमें तीन किलोमीटर पीसीसी ढलाई व चार किलोमीटर कालीकरण है. इसके तहत इंदुपुर व बड़हिया पेट्रोल पंप से लोहिया चौक तक पीसी ढलाई के परिणामस्वरूप रोज दिन-रात वाहनों का जाम होता है. कभी-कभी छोटे वाहनों की आपाधापी में जाम विकराल रूप ले लेता है. चितरंजन रोड से स्टेशन का पथ निर्माण शुरू लखीसराय. नगर परिषद के अथक प्रयास व कार्यपालक पदाधिकारी संतोष रजक के निर्देश पर चितरंजन रोड लिंक पथ स्टेशन तक का निर्माण शुरू किया गया है. इससे संपर्क पथ निर्माण हो जाने के बाद मुख्य सड़क को जाम से निजात मिलेगी. आॅटो व रिक्शा का परिचालन चितरंजन रोड से विद्यापीठ चौक तक किया जायेगा. जिससे स्टेशन के पास ऑटो के कारण लगनेवाली जाम से निजात मिलेगी. श्री रजक ने बताया कि ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद इस रास्ते का निर्माण किया जा रहा है. इसके लिए रास्ते में पड़नेवाले मकान को भी अतिक्रमण मुक्त कर लिया गया है. इस रास्ते से लखीसराय स्टेशन आने वाले लोगो को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा. कृषि यांत्रिकरण मेला स्थगितलखीसराय. मंगलवार व बुधवार को कृषि विभाग द्वारा आयोजित होनेवाले कृषि यांत्रिकरण मेला राज्य सरकार की अनुमति नहीं मिलने के कारण स्थिगित हो गयी है. अब यह मेला अनुमति मिलने पर दिसंबर के चौथा सप्ताह में होने की संभावना है. यह जानकारी कृषि समन्वयक नीरज कुमार ने दी. प्रगति प्रतिवेदन तैयार करने में जुटा शिक्षा विभागलखीसराय. बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी बुधवार को बेगूसराय में मुंगेर प्रमंडल के शिक्षा पदाधिकारी के साथ बैठक करेंगे. जिसको लेकर मंगलवार को शिक्षा विभाग के सभी कार्यालय प्रगति प्रतिवेदन बनाने में जुटे हुए हैं. डीइओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्री आरडीडी, डीइओ, डीपीओ, बीइओ के साथ बैठक करेंगे. अपने-अपने क्षेत्र के शिक्षा के बारे में जानकारी लेकर दिशा-निर्देश देंगें. इसी के लिए प्रगति प्रतिवेदन भी तैयार किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










