याद किये गये दादा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Nov 2013 5:18 AM
गिद्घौर. पूर्व मंत्री सह स्थानीय नेता स्व दिग्विजय सिंह के 58वीं जयंती समारोह में मनाया गया. सैकड़ों समाजसेवियों व प्रबुद्धजनों ने सर्वप्रथम उनके पैतृक गांव स्थित नागी नकटी के कटहरा नदी तट पर स्थित समाधी स्थल पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया. तत्पश्चात पटना से आये प्रख्यात पंडित बिनोद कुमार पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार […]
गिद्घौर. पूर्व मंत्री सह स्थानीय नेता स्व दिग्विजय सिंह के 58वीं जयंती समारोह में मनाया गया. सैकड़ों समाजसेवियों व प्रबुद्धजनों ने सर्वप्रथम उनके पैतृक गांव स्थित नागी नकटी के कटहरा नदी तट पर स्थित समाधी स्थल पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया. तत्पश्चात पटना से आये प्रख्यात पंडित बिनोद कुमार पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनके आत्मा की शांति की कामना की गयी. मौके पर समाजसेवी अजय कुमार सिंह, गिरीश चन्द्र वर्मा, पूर्व जिप अध्यक्ष योगेन्द्र पासवान सहित दर्जनों वक्ताओं ने दादा के व्यकित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए अपने-अपने विचार प्रकट किये. वक्ताओं ने कहा कि दादा की मृदुभाषी स्वभाव के सभी कायल थे, वे हमेशा गरीबों की सेवा व समाज के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा रखते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










