नगर भवन में 13 जून को होगा ऐतिहासिक सेमिनार
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन
लखीसराय के नगर भवन में 13 जून को ‘ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली 2025’ पर एक ऐतिहासिक सेमिनार होगा. इसमें पहली बार जिले के तीनों नगर परिषदों (बड़हिया, सूर्यगढ़ा और लखीसराय) के जनप्रतिनिधि और अधिकारी एक साथ शामिल होकर शहर की साफ-सफाई और राजस्व बढ़ाने पर चर्चा करेंगे.
विज्ञापन
लखीसराय के प्रतिनिधि के अनुसार
शहर के केआरके मैदान स्थित नगर भवन में 13 जून को एक ऐतिहासिक सेमिनार आयोजित किया जायेगा. इसमें पहली बार जिले के बड़हिया, सूर्यगढ़ा और लखीसराय नगर परिषद के सभी सभापति, उपसभापति, वार्ड पार्षद और अधिकारी एक साथ शामिल होंगे.लखीसराय नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन ने बताया कि यह सेमिनार ””ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली 2025”” को लेकर आयोजित किया गया है.
इसमें तीनों नगर परिषदों के जनप्रतिनिधि और सफाई टीम के अधिकारी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर अपने विचार और सुझाव रखेंगे. कार्यपालक पदाधिकारी के अनुसार, इस सेमिनार के माध्यम से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को नया आयाम देने की तैयारी है. इससे नगर परिषदों के राजस्व में वृद्धि के साथ-साथ आम शहरी नागरिकों को भी साफ-सफाई के क्षेत्र में सीधा लाभ मिलेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन









