मासिक अपराध गोष्ठी में कांडों के अनुसंधान व अपराध नियंत्रण की हुई समीक्षा

Updated:
विज्ञापन

एसपी प्रेरणा कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुलिस केंद्र लखीसराय में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया

विज्ञापन

लखीसराय.

एसपी प्रेरणा कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुलिस केंद्र लखीसराय में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. बैठक में जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक, थानाध्यक्ष व अपर थानाध्यक्ष उपस्थित रहे. गोष्ठी के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज कांडों के अनुसंधान, विधि-व्यवस्था संधारण व अपराध नियंत्रण से जुड़े मामलों की विस्तार से समीक्षा की गयी. पुलिस अधीक्षक ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी व वारंटों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अनुसंधान कार्य में गुणवत्ता बनाये रखते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाय, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके. बैठक में गंभीर अपराधों की स्थिति, पुलिस गश्ती, वाहन जांच अभियान तथा शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा की गयी. इसके अलावा विधि-व्यवस्था बनाये रखने, अपराध पर अंकुश लगाने तथा आम लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. पुलिस अधीक्षक ने सभी पदाधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और जन शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया. गोष्ठी में जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन