जाम से दिलायें निजात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2013 4:10 AM
लखीसराय: समाहरणालय परिसर स्थित डीआरडीए सभागार में बुधवार को जिला परिषद की बैठक जिप अध्यक्षा सुदामा देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में डीडीसी सह मुख्य कार्यपालक मिनेन्द्र कुमार, लेखा निदेशक ओम प्रकाश यादव जिप उपाध्यक्ष रिंकू देवी उपस्थित थीं. बैठक की शुरुआत गत बैठक की संपुष्टि से हुई. इसके साथ ही विभिन्न […]
लखीसराय: समाहरणालय परिसर स्थित डीआरडीए सभागार में बुधवार को जिला परिषद की बैठक जिप अध्यक्षा सुदामा देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में डीडीसी सह मुख्य कार्यपालक मिनेन्द्र कुमार, लेखा निदेशक ओम प्रकाश यादव जिप उपाध्यक्ष रिंकू देवी उपस्थित थीं. बैठक की शुरुआत गत बैठक की संपुष्टि से हुई. इसके साथ ही विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गयी. बैठक में प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़क योजना, काडा विभाग द्वारा कराये जा रहे कार्यों, मनरेगा, विद्युत विभाग, पीएचइडी, स्वास्थ्य विभाग, कृषि, आंगनबाड़ी केंद्रों, शिक्षा,साक्षरता आदि विभागों के कार्यो की समीक्षा की गयी. इसके अलावा गत बैठक की कार्यवाही का अनुपालन प्रतिवेदन पर विचार किया गया. साथ ही मनरेगा के कार्यो का अनुमोदन किया गया. वहीं जिप सदस्यों के द्वारा विभिन्न मुद्दों को उठाया गया. जिप अध्यक्षा के अनुमति से अन्यान्य मुद्दों को भी उठाया गया. जिसमें शहर में जाम की समस्या पर भी विचार किया गया. वहीं बैठक में कई विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर सर्वसम्मति से उनका वेतन रोकने का निर्णय लेते हुए जिलाधिकारी से वेतन रोकने की मांग की गयी. बैठक में लखीसराय प्रखंड प्रमुख फूल कुमारी, जिप सदस्य वीरेन्द्र सिंह, ब्रजनंदन सिंह अनुपस्थित थे. इसके अलावा सभी प्रखंड प्रमुख,जिप सदस्य नवनीत कुमार, महेन्द्र प्रसाद यादव, करमी देवी, अमित सागर, अनुराधा देवी, उषा देवी, तनुजा सिन्हा, मनोज कुमार सहित अन्य जिप सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










