हार पर राजग समर्थकों में दिखी मायूसी

हार पर राजग समर्थकों में दिखी मायूसी चकाई . लोजपा प्रत्याशी विजय सिंह तथा निर्दलीय प्रत्याशी सुमित सिंह की हार की खबर सुनते ही उनके कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों में भारी निरासा छा गयी़ उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि उनके नेता चुनाव हार गये हैं. जब उनसे इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने […]
हार पर राजग समर्थकों में दिखी मायूसी चकाई . लोजपा प्रत्याशी विजय सिंह तथा निर्दलीय प्रत्याशी सुमित सिंह की हार की खबर सुनते ही उनके कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों में भारी निरासा छा गयी़ उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि उनके नेता चुनाव हार गये हैं. जब उनसे इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने भारी मन से अपनी हार को कबूल करके बताये कि ये तो होना ही था. क्योंकि राजग गठबंधन का मत विजय सिंह तथा सुमित सिंह के बीच बट गया. जिस कारण सावित्री देवी की जीत हुई़ पुलिस की रही कड़ी चौकसीचकाई/चंद्रमंडीह . मतगणना के दिन रविवार को पुलिस प्रशासन द्वारा प्रखंड में पूर्ण रुप से शराब बंदी लागू किया गया़ वहीं रविवार सुबह से ही किसी भी अप्रिय घटना से निपटने हेतु प्रखंड में चकाई एवं चंद्रमंडीह पुलिस की कड़ी चौकसी तथा गश्त जारी रहा़ वहीं पुलिस पदाधिकारियों ने राजद, कांग्रेस तथा जदयू के समर्थकों को एक सीमा में रह कर जश्न मनाने की सलाह दी़ वही समाचार संप्रेषण तक कोई अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










