Agniveer 2026 Examination: अग्निवीर परीक्षा की डेट जारी, जानें आपके जिले की बारी कब

Updated:
विज्ञापन
agniveer news

सांकेतिक तस्वीर

Agniveer 2026 Examination: गया के भारतीय सेना भर्ती कार्यालय ने अग्निवीर भर्ती वर्ष 2026 के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीइइ) की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है. दक्षिण बिहार के 11 जिले, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और जमुई से कुल 38 हजार 40 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.

विज्ञापन

Agniveer 2026 Examination(कलेंद्र प्रताप): भारतीय सेना भर्ती कार्यालय, गया द्वारा अग्निवीर भर्ती वर्ष 2026 के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीइइ) की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी गयी है. सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से 10 अप्रैल तक संचालित की गयी थी. भर्ती कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार दक्षिण बिहार के 11 जिले, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और जमुई से कुल 38 हजार 40 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.

कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन का आयोजन एक जून से 15 जून के बीच किया जायेगा. अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जल्द ही भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध कराये जायेंगे. भर्ती कार्यालय द्वारा अभ्यर्थियों को समय-समय पर वेबसाइट को देखते रहने की सलाह दी गयी है.

परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश

भारतीय सेना भर्ती कार्यालय, गया द्वारा जारी की गयी जानकारी के अनुसार परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी साथ लाना अनिवार्य होगा. अभ्यर्थियों को वैध फोटो, पहचान पत्र साथ रखना होगा. निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें. एडमिट कार्ड पर उल्लिखित सभी निर्देशों का पालन करें.

Also Read: परीक्षार्थी होने का दर्द: हर बार एग्जाम नहीं, हमारा भरोसा टूटता है

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन