Ramgarh: अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों को किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
Ramgarh News

नर्सों को सम्मानित करती चेतना शाखा की पदाधिकारी

Ramgarh: रामगढ़ में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर नर्सों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं में उनके योगदान की सराहना की गई.

विज्ञापन

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
Ramgarh: मारवाड़ी युवा मंच रामगढ़ कैंट चेतना शाखा के तत्वावधान में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर मारवाड़ी धर्मशाला रामगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया गया. समाज सेवा एवं स्वास्थ्य सेवा में निरंतर समर्पित नर्सों को सम्मानित करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया.

नर्सों को किया गया सम्मानित

इस दौरान चेतना शाखा द्वारा नर्सों को सम्मानित किया गया. सम्मान स्वरूप सामूहिक रूप से नर्सों से केक कटवाया गया तथा सभी को प्रमाण-पत्र, कलम एवं मिठाई का पैकेट भेंट किया गया.

नर्सों ने जताया आभार

कार्यक्रम में उपस्थित नर्सों ने चेतना शाखा द्वारा सम्मानित किये जाने पर आभार व्यक्त किया. मौके पर चेतना शाखा की अध्यक्ष मनीषा अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, सचिव शिखा अग्रवाल, नीति बरेलिया, अंकिता शाह, पिंकी अग्रवाल, श्रुति अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, सोनी अग्रवाल, नेहा मुरारी एवं समा जैन मुख्य रूप से मौजूद थीं.

ये भी पढ़ें…

Ramgarh: फुटबॉल मैदान में बनेगा मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, छावनी परिषद की बैठक में मंजूरी

रामगढ़: पीवीयूएनएल पतरातू में यूनिट-2 का सफल ट्रायल, झारखंड को अब मिलेगी 1360 मेगावाट बिजली

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola