सड़क हादसे में घायल किशोर की मौत, बड़हिया में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन

बड़हिया पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे बिखरी गिट्टी पर बाइक फिसल गयी और दोनों सड़क पर गिर पड़े.

विज्ञापन

बड़हिया. नगर परिषद बड़हिया के वार्ड नंबर एक निवासी मनीष शर्मा के पुत्र रिशु कुमार (17 वर्ष) का मंगलवार को इलाज के दौरान निधन हो गया. किशोर की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गयी, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी. जानकारी के अनुसार रविवार की शाम रिशु कुमार अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक से बाजार होकर घर वापस लौट रहा था, इसी दौरान बड़हिया पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे बिखरी गिट्टी पर बाइक फिसल गयी और दोनों सड़क पर गिर पड़े. हादसे में रिशु कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि साथ में मौजूद दूसरा व्यक्ति भी जख्मी हो गया. घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को उठाकर बड़हिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया, वहां मौजूद चिकित्सकों ने किशोर की हालत चिंताजनक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखीसराय सदर अस्पताल भेज दिया, बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया गया, जहां एक निजी अस्पताल में उसका इलाज जारी था. इलाज के क्रम में मंगलवार को उसकी मौत हो गयी. किशोर की मौत के बाद मोहल्ले में मातमी माहौल कायम है. स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे निर्माण सामग्री रखने वालों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लापरवाही के कारण लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और प्रशासन इस ओर गंभीर नहीं दिख रहा है. वहीं मामले को लेकर बड़हिया थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि अब तक पीड़ित परिवार की तरफ से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन प्राप्त होने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जायेगी. —————————————————————————— मुखिया राजेश कुमार की माता लीला देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर बड़हिया. प्रखंड लक्ष्मीपुर पंचायत के मुखिया राजेश कुमार की माता 70 वर्षीय लीला देवी का सोमवार देर शाम अचानक निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी और उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी. आनन-फानन में स्वजन इलाज के लिए उन्हें लखीसराय ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. मंगलवार को मरांची गंगा घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र धर्मेश कुमार ने दी. लीला देवी के निधन पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. शोक जताने वालों में मुखिया प्रतिनिधि विकास कुमार, पंसस रागिनी सिंह, संजय महतो, मुखिया गुलशन कुमार, गोपाल कुमार समेत कई गणमान्य लोग शामिल हैं. ————————————————————————————–

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन