महिला सशक्तिकरण केंद्र की पहल से छात्रा का हुआ नामांकन

Updated at :12 May 2026 6:08 PM
विज्ञापन
महिला सशक्तिकरण केंद्र की पहल से छात्रा का हुआ नामांकन

परिवार की स्थिति एवं बच्ची की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला सशक्तिकरण केंद्र के अधिकारियों एवं कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करायी.

विज्ञापन

लखीसराय. महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण केंद्र लखीसराय की पहल से एक छात्रा का सफलतापूर्वक विद्यालय में नामांकन कराया गया. यह पहल शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा बालिकाओं को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास माना जा रहा है. जानकारी के अनुसार लखीसराय सदर प्रखंड अंतर्गत दामोदरपुर गांव वार्ड संख्या–01 निवासी मानती देवी, पति राम साव ने अपनी पुत्री के नामांकन के लिए महिला सशक्तिकरण केंद्र लखीसराय से संपर्क स्थापित किया. परिवार की स्थिति एवं बच्ची की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला सशक्तिकरण केंद्र के अधिकारियों एवं कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करायी. हब के जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार द्वारा छात्रा के नामांकन के लिए आवश्यक दस्तावेज तैयार करवाये गये तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पहाड़पुर बड़हिया में जाकर छात्रा मानसी कुमारी का वर्ग–06 में नामांकन कराया गया. नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद छात्रा एवं उसके माता-पिता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महिला सशक्तिकरण केंद्र के सभी कर्मियों के प्रति आभार प्रकट किया. पूरे प्रकरण में लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी, नवीन कुमार, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमित कुमार एवं एमटीएस नवींद्र दास का भी सराहनीय योगदान रहा. महिला सशक्तिकरण केंद्र की इस पहल की स्थानीय लोगों द्वारा भी सराहना की जा रही है. लखीसराय के लिए राहत: सुप्रीम कोर्ट में 21-23 अगस्त को विशेष लोक अदालत लखीसराय. सुप्रीम कोर्ट में वर्षों से लंबित मामलों के निबटारे के लिए ””””समाधान समारोह 2026”””” के तहत 21, 22 और 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत लगेगी. इसमें पक्षकार आपसी सहमति से अपने केस का समाधान करा सकेंगे. जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय के सचिव विद्यानंद सागर ने बताया कि इससे जिले के उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, जिनके मामले सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने वकीलों और वादकारियों से इस पहल में भाग लेने की अपील की है. इच्छुक पक्षकार प्राधिकार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं. —————————————————————

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन