क्यों कुछ लोग जीवनभर एक ही जगह पर अटके रह जाते हैं? जानें 5 सबसे बड़ी वजहें

क्यों कुछ लोग जीवनभर एक ही जगह पर अटके रह जाते हैं Ai image
Chanakya Niti: कई बार इंसान यह समझ ही नहीं पाता कि आखिर वह लगातार कोशिशों के बाद भी जीवन में आगे क्यों नहीं बढ़ पा रहा है. आचार्य चाणक्य की नीतियां बताती हैं कि इंसान की कुछ आदतें और सोच ही उसकी तरक्की के रास्ते में सबसे बड़ी रुकावट बन जाती हैं.
Chanakya Niti: क्या आपने कभी यह महसूस किया है कि कुछ लोग जीवन में मेहनत तो खूब करते हैं लेकिन उसके बावजूद भी आगे नहीं बढ़ पाते हैं. आप उन्हें ठीक उसी जगह पर देख पाते हैं जहां से उसने शुरुआत की थी. वहीं, आप किसी ऐसे इंसान को भी जानते ही होंगे जो अपने जीवन में लगातार आगे ही बढ़ता रहा है. ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि कुछ लोगों के पास हुनर और मौका दोनों ही होता है, लेकिन फिर भी उसकी जिंदगी में कोई बड़ा बदलाव नहीं आता है. ऐसा होने की वजह से एक समय के बाद वह इंसान खुद को दूसरों से पीछे महसूस करने लग जाता है. अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अगर लाख मेहनत और कोशिशों के बावजूद भी कोई इंसान जीवन में आगे नहीं बढ़ रहा है, तो इसके पीछे उसकी खराब किस्मत नहीं, बल्कि कुछ आदतें और सोच जिम्मेदार होती हैं. चाणक्य कहते हैं कि अगर कोई इंसान समय रहते इन गलतियों और आदतों को सुधार ले, तो वह अपनी रुकी हुई जिंदगी को एक बेहतर दिशा में आगे लेकर जा सकता है. तो चलिए इन आदतों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
जीवन में लक्ष्यों का साफ न होना
आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस व्यक्ति को जीवन में अपने लक्ष्य साफ नहीं होते हैं, वह कभी भी एक सही दिशा में खुद को आगे लेकर नहीं जा पाता है. कुछ लोग होते हैं जो बिना प्लानिंग किये ही अपना जीवन जीते हैं. इस तरह के लोगों को खुद भी यह पता नहीं होता है कि वे करना क्या चाहते हैं और उन्हें जीवन में किस दिशा में आगे बढ़ना है. ये लोग मेहनत तो करते हैं, लेकिन सही जगह पर नहीं. यह एक बड़ी वजह है की वे जीवन में सफलता से दूर रहते हैं और एक ही जगह पर अटके हुए रह जाते हैं.
यह भी पढ़ें: आपके सामने दोस्त और पीठ पीछे दुश्मन? इन 5 संकेतों से पहचानें लोगों का असली चेहरा
डर और कॉन्फिडेंस की कमी
कुछ लोगों में यह देखा गया है कि वे किसी भी काम को शुरू करने से पहले ही डर जाते हैं. वे असफलता से इतना ज्यादा डरते है कि जीवन में आने वाले नए मौकों को अपनाने की हिम्मत ही नहीं कर पाते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी भी इंसान की सबसे बड़ी कमजोरी उसका डर ही होता है. उनके अनुसार जिस भी व्यक्ति में सेल्फ-कॉन्फिडेंस नहीं होता है, वह आपकी कैपिसिटी का इस्तेमाल सही तरीके से नहीं कर पाता है. इस तरह का कोई भी इंसान अपनी बनाई बाउंडरीज के अंदर ही कैद होकर रह जाता है.
गलत लोगों की संगति में रहना
चाणक्य नीति में इस बात को काफी महत्व दिया गया है कि आप किस तरह की संगति में रहते हैं. अगर आप एक ऐसे इंसान हैं जो हर समय निगेटिव सोच रखने वालों के बीच रहते हैं, तो समय में आगे चलकर आपकी सोच भी बिलकुल वैसी ही हो जाएगी. गलत संगति में रहने वाला इंसान जल्द ही आलसी, निराश और कमजोर बनकर रह जाता है. इस तरह के लोग जीवन में खुद आगे बढ़ने की जगह पर दूसरों की कमियों को देखते हैं और उनकी शिकायत करने में समय बर्बाद करते हैं. इसे अगर सुधारा न जाए, तो वह जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ पाता है.
यह भी पढ़ें: आपकी सोच और नजरिया दोनों को बदल देंगी चाणक्य की ये 4 बातें, हर इंसान के लिए जानना जरूरी
मेहनत करने से बचने की आदत
आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आप जीवन में सफलता पाना चाहते हैं, तो आपके लिए बिना रुके मेहनत करते रहना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो एक आरामदायक जिंदगी जीने में इतने खो जाते हैं कि वे हर समय मेहनत करने से बचने के तरीके खोजते रहते हैं. चाणक्य नीति के अनुसार आलस ही इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन है. अगर कोई भी व्यक्ति अपने हर काम को बाद के लिए टालता रहता है, तो वह कभी भी अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाता है. बीतते हुए समय के साथ उसकी बुरी आदतें उसे पीछे धकेलने लगती है और वह कभी भी आगे नहीं बढ़ पाता है.
बदलाव से डरना
जीवन में अगर आप आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपको हर तरह के बदलावों के लिए खुद को तैयार रखना शुरू कर देना चाहिए. यह सबसे ज्यादा जरूरी होता है. लेकिन कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो अपनी पुरानी आदतों और आरामदायक माहौल को पीछे छोड़ना ही नहीं चाहते हैं. उन्हें नयी चीजों को सीखने में और नए तौर तरीकों को अपनाने में डर लगता है. चाणक्य नीति के अनुसार जो भी इंसान समय के साथ खुद को नहीं बदलता है, वह जीवन में हमेशा ही पीछे छूट जाता है. जीवन में सफलता सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलती है जो खुद को हालात के अनुसार ढालना जानते हैं.
यह भी पढ़ें: कमाई बढ़ाने से पहले बदलें अपनी ये 4 आदतें, जान लें वरना हाथ में कभी नहीं टिकेगा पैसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










