Motihari: पताही के आदर्श विद्यालय में हाजिरी बनाकर गायब मिले चार शिक्षक, बीईओ ने मांगा जवाब
Published by : Sarfaraz Ahmad Updated At : 12 May 2026 9:12 PM
निरीक्षण के दौरान जांच करते बीईओ.
पताही के मॉडल स्कूल बखरी में बीईओ के औचक निरीक्षण में चार शिक्षक हाजिरी बनाकर गायब मिले. अब सभी से 24 घंटे में जवाब मांगा गया है. पढ़ें पूरी खबर...
Motihari News: पूर्वी चंपारण जिले के पताही प्रखंड स्थित मॉडल स्कूल श्याम सुंदर पाठक उच्च विद्यालय बखरी में शिक्षकों की बड़ी लापरवाही सामने आई है. विद्यालय में हाजिरी बनाकर पूरे दिन गायब रहने की शिकायत मिलने पर बीईओ गुफरान आलम ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान चार शिक्षक अनुपस्थित पाए गए.
हाजिरी बनाकर स्कूल से गायब मिले शिक्षक
बीईओ गुफरान आलम ने बताया कि लगातार शिकायत मिल रही थी कि कुछ शिक्षक विद्यालय में केवल उपस्थिति दर्ज कराकर चले जाते हैं और पूरे दिन स्कूल में नहीं रहते.
इसी सूचना के आधार पर विद्यालय का अचानक निरीक्षण किया गया. जांच के दौरान शिक्षक राजीव कुमार, राजकिशोर, दिग्विजय कुमार और अतुल कुमार हाजिरी बनाने के बावजूद विद्यालय में मौजूद नहीं मिले.
24 घंटे में मांगा गया जवाब
निरीक्षण के बाद बीईओ ने चारों शिक्षकों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है.
उन्होंने कहा कि जवाब मिलने के बाद पूरे मामले की रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेजी जाएगी और विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी.
शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
विद्यालय में शिक्षकों की इस तरह की लापरवाही सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं. लोगों का कहना है कि शिक्षकों की अनुपस्थिति का सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ता है.
बीईओ ने स्पष्ट किया कि स्कूलों में अनुशासनहीनता और लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. आगे भी औचक निरीक्षण जारी रहेगा.
मोतीहारी के पताही से विकास कुमार सिंह की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sarfaraz Ahmad
सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










